Home Latest News Virat Kohli Birthday: विराट का पहला बल्ला कितने रुपये का था? कोहली...

Virat Kohli Birthday: विराट का पहला बल्ला कितने रुपये का था? कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानिए 38 गजब बातें

4
0
Google search engine

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं.

5 नवंबर वो तारीख है तो भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बेहद खास है. क्योंकि इस दिन उस खिलाड़ी का जन्म हुआ था जिसके बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटे, जिसने बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी क्रिकेट को एक अलग स्तर पर पहुंचाया. वो खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे खास माना जाता है और उससे उम्मीद की जाती है कि वो ही उनके 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेगा. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि खुद विराट कोहली हैं जिनका आज 38वां जन्मदिन है. 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली आज 38 साल के हो गए हैं. वो किस कद के खिलाड़ी हैं, उनके रिकॉर्ड्स इसको बयां करते हैं लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं उनके 38वें जन्मदिन पर उनकी 38 गजब बातें.
  1. विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 उनके पिता प्रेम कोहली की याद में है, जिनका निधन 18 दिसंबर 2006 को हुआ था.
  2. अपने पिता की मौत के बाद विराट कोहली अगले दिन रणजी ट्रॉफी मैच में उतरे और 90 रन बनाए.
  3. पिता की मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी से गुजरा. विराट किराए के घर में रहे
  4. विराट कोहली का पहला बल्ला RNS Larsons ब्रांड का था, जिसकी कीमत 1000 रुपये थी.
  5. विराट कोहली का निकनेम चीकू उनके कोच अजित चौधरी ने रथा था. बाल कटवाने के बाद वो कार्यून खरगोश की तरह लगते थे.
  6. विराट ने पहली बार बल्ला सिर्फ 3 साल की उम्र में थामा था.
  7. 30 मई 1998 को वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में उन्होंने एडमिशन लिया.
  8. विराट जूनियर ग्रुप में आउट नहीं होते थे, इसलिए सीनियर ग्रुप में खेलने की जिद करते थे.
  9. विराट ने बचपन के स्क्रैपबुक में लिखा था कि वो भारतीय क्रिकेटर बनेंगे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया.
  10. विराट ने बचपन में एक पोस्टर देखकर कहा था कि वो एक दिन बहुत बड़े बनेंगे और हीरोइन से शादी करेंगे. उन्होंने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की.
  11. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए दो बार विकेटकीपिंग भी की है. वो एक टेस्ट और एक वनडे में ऐसा कर चुके हैं.
  12. विराट टी20 इंटरनेशनल में 0वीं गेंद (वाइड) पर विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं, उन्होंने केविन पीटरसन को वाइड पर स्टंप आउट कराया था.
  13. विराट कोहली कभी आईपीएल ऑक्शन में नहीं गए. 2008 में उन्हें आरसीबी ने ड्राफ्ट प्लेयर के तौर पर रखा और हमेशा रिटेन किया.
  14. विराट कोहली को जापानी खाना सबसे ज्यादा पसंद है. वो बिरयानी और खीर भी बहुत खाते थे.
  15. विराट के बचपन का पहला क्रश बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर थीं.
  16. विराट कोहली के शरीर पर कई टैटू हैं, उन्होंने समुराई योद्धा और ड्रैगन बनवाए हुए हैं.
  17. विराट कोहली सिर्फ Evian नेचुरल स्प्रिंग वॉटर पीते हैं उसकी कीमत 4000 रुपये लीटर तक मानी जाती है.
  18. विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था.
  19. सिर्फ 23 की उम्र में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
  20. बारिश से प्रभावित 15 ओवर के टी20 मैच में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज.
  21. विराट कोहली बैटिंग गीयर को लेकर अंधविश्वासी हैं. अच्छे फॉर्म में एक ही दस्ताने और पैड्स इस्तेमाल करते रहते हैं.
  22. विराट कोहली के पसंदीदा क्रिकेटर पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स थे.
  23. क्रॉस-कंट्री रन में कभी-कभी दूध वाले की साइकिल पर सवार होकर आगे निकल जाते थे.
  24. विराट कोहली वनडे में कभी ठीक 17 रन बनाकर आउट नहीं हुए.
  25. विराट कोहली ने ज्यादातर वनडे शतक अक्टूबर महीने में लगाए हैं.
  26. विराट कोहली स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों पर अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले भारतीय.
  27. विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर 7 टेस्ट डबल सेंचुरी लगाई है जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
  28. विराट कोहली फिल ह्यूजेस के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी थे, उनकी मौत गेंद सिर पर लगने से हुई थी.
  29. विराट कोहली के वनडे में सबसे ज्यादा 55 शतक हैं.
  30. विराट कोहली के वनडे में रन चेज में सबसे ज्यादा रन हैं.
  31. विराट कोहली 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000, 14000 और 15000 रन तक सबसे कम पारियों में पहुंचे.
  32. विराट कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजार वनडे रन बनाए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
  33. विराट कोहली के श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10-10 वनडे शतक हैं, वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
  34. विराट कोहली के रन चेज़ में सबसे ज्यादा वनडे शतक हैं.
  35. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 765 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  36. विराट के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 वनडे रन हैं, वर्ल्ड रिकॉर्ड
  37. वनडे में 10,000+ रन बनाने वालों में सबसे ऊंचा औसत विराट कोहली का है.
  38. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पचास से ज्यादा औसत वाले इकलौते खिलाड़ी.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here