Home haryana मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को सबक सिखाएंगे भारतीय मूल के वोटर! सबसे...

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को सबक सिखाएंगे भारतीय मूल के वोटर! सबसे लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े आए

1
0
Google search engine

नए सर्वे के अनुसार अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर बढ़ रहा है.

अमेरिका में 3 नवंबर को होने जा रहे मिडटर्म चुनाव पर दुनियाभर की नजर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहे हैं. इस बीच एक नया सर्वे सामने आया है, जो ट्रंप के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है. सर्वे के मुताबिक भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है.
सोमवार को आए एक नए सर्वे के अनुसार मिडटर्म चुनावों में 62 प्रतिशत लोगों के डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की उम्मीद है. जबकि महज 19 फीसदी रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में हैं. ये आंकड़े राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के प्रति भारतीय-अमेरिकी समुदाय में बढ़ती निराशा को दर्शाते हैं.

डेमोक्रेट्स की तरफ झुकाव

‘कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ और ‘यूगव’ (YouGov) की साझेदारी में किए गए ‘इंडियन अमेरिकन एटीट्यूड्स सर्वे’ (IAAS) के मुताबिक, मिडटर्म चुनावों से पहले डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन उम्मीदवारों से 43 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं. सर्वे में पाया गया कि हाउस (प्रतिनिधि सभा) चुनावों में 62 प्रतिशत नागरिक डेमोक्रेट्स को वोट देने की योजना बना रहे हैं, जबकि 19 प्रतिशत रिपब्लिकन को वोट देंगे. वहीं सीनेट चुनावों में, डेमोक्रेट्स 63 प्रतिशत के साथ रिपब्लिकन के 21 प्रतिशत के मुकाबले आगे हैं.

1000 भारतीय-अमेरिकियों के बीच सर्वे

ये सर्वे 7 से 27 अक्टूबर के बीच 1,000 भारतीय-अमेरिकी वयस्कों के बीच ऑनलाइन किया गया था, जिसमें गलती की संभावना (मार्जिन ऑफ एरर) 3.87 प्रतिशत है.
सोमवार को प्रकाशित एक लेख में सुमित्रा बद्रीनाथन, देवेश कपूर, एनाबेल मिलर, एंडी रोबैना और मिलन वैष्णव ने लिखा, ‘मिडटर्म चुनावों से पहले किए गए एक नए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ नाराजगी है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए समर्थन में उछाल आया है’.

2024 में ट्रंप को मिला 30% भारतीय-अमेरिकियों का समर्थन

सर्वे में पाया गया कि 2024 में रिपब्लिकन पार्टी को जो समर्थन मिला था, वो कांग्रेस (संसद) के चुनावों में नहीं दिख रहा है. 2024 में 30 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रंप का समर्थन किया था, जबकि हाउस चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों को 19 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है. दोनों ही सर्वे में डेमोक्रेट्स को 62 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है.

पुरुष मतदाताओं में भी बदला रुझान

40 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों के बीच, डेमोक्रेट्स के लिए समर्थन जनवरी 2026 के 53 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 68 प्रतिशत हो गया, जबकि रिपब्लिकन के लिए समर्थन 32 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत रह गया. खास बात ये है कि सर्वे में 46 प्रतिशत लोगों ने खुद को डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक बताया, जबकि 62 फीसदी ने पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की इच्छा जताई.
2024 में, 62 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने कमला हैरिस का समर्थन किया था, जबकि 30 प्रतिशत ने ट्रंप का पक्ष लिया था. जनवरी 2026 तक, डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन घटकर 57 प्रतिशत रह गया था, जबकि 25 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के प्रति अपना समर्थन जताया.
लेटेस्ट सर्वे से पता चलता है कि भारतीय अमेरिकियों के बीच रिपब्लिकन पार्टी की 2024 की चुनावी बढ़त, उसके कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए लगातार समर्थन में नहीं बदली है और डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट दोनों रेस में आगे हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here