Home Latest News KING से पहले जब बड़े पर्दे पर साथ आईं करीना कपूर और...

KING से पहले जब बड़े पर्दे पर साथ आईं करीना कपूर और दीपिका पादुकोण, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे बस इतने नोट

1
0
Google search engine

दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जल्द शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखने वाली हैं.

‘किंग’ से शाहरुख खान वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 24 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसने आते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जी हां, 23 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला सॉन्ग बन गया है. इसी बीच फैन्स जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं, वो है दीपिका पादुकोण और करीना कपूर का फिल्म में कैमियो. जहां दीपिका और शाहरुख खान की फिल्म में रोमांटिक केमिस्ट्री दिखेगी, पर कुछ देर के लिए ही. क्योंकि यह एक कैमियो होने वाला है. तो दूसरी ओर करीना कपूर का भी एक डांस नंबर होगा. पर दीपिका और करीना कुछ वक्त पहले ही साथ में भी काम कर चुकी हैं.
शाहरुख खान की ‘किंग’ में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का कैमियो होने वाला है. दोनों ही एक्ट्रेस किसी फुल फ्लैज्ड रोल में नहीं दिखेंगी, पर उनका हिस्सा फिल्म का हाइलाइट रहेगा. अब बारी आती है दोनों की पिछली फिल्म की. आखिरी बार एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म SINGHAM AGAIN में देखा गया था. जहां करीना कपूर खान ने अजय देवगन के किरदार की पत्नी का रोल किया था. वहीं, दीपिका पुलिसवाली के रोल में थीं, जिनके किरदार का नाम था- शक्ति शेट्टी.

इस फिल्म में दिखी हैं दीपिका और करीना

पिछली बार जब दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान एक साथ एक ही फिल्म में दिखी थीं, तो बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर ने काफी नोट छापे थे. दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई इस मेगा-बजट फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की थी. फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई बड़े सितारों की फौज थी. लेकिन करीना कपूर की एक्टिंग और दीपिका पादुकोण के धांसू एक्शन अवतार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
Kareena And Deepika

करीना और दीपिका

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,’सिंघम अगेन’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 372.41 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म ने मिलकर लगभग 247.86 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म में एक सीन भी आता है, जब करीना कपूर के किरदार की जान मुसीबत में होती है और उन्हें वहां से जो पुलिस वाले बचाने पहुंचते हैं, उनमें दीपिका पादुकोण भी होती हैं.

अब किंग में भी दिखेंगी साथ?

दरअसल दोनों शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा हैं. पर दोनों के एक साथ कोई सीन्स नहीं होंगे, क्योंकि इस पिक्चर में करीना और दीपिका का कैमियो है. जो फिल्म के अलग-अलग हिस्सों में एंट्री लेती दिखेंगी. हो सकता है कि किसी सीन में भी दिख भी जाएं, पर फिलहाल उम्मीद एकदम कम हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here