Home delhi Ludhiana से दिल्ली के लिए कितने बजे उड़ेगी फ्लाइट, जानें Schedule व...

Ludhiana से दिल्ली के लिए कितने बजे उड़ेगी फ्लाइट, जानें Schedule व Timing

46
0
Google search engine

पीएम मोदी द्वारा हलवारा एयरपोर्ट का उदघाटन करने के बाद यहां से मार्च में दिल्ली के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के शेड्यूल की तस्वीर साफ होनी शुरू हो गई है।

पीएम मोदी द्वारा हलवारा एयरपोर्ट का उदघाटन करने के बाद यहां से मार्च में दिल्ली के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के शेड्यूल की तस्वीर साफ होनी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मार्च के पहले हफते में एयर इंडिया एक्सप्रैस के रूप में लुधियाना से दिल्ली के लिए दिन में आने -जाने की दो फ्लाइट चालू होंगी।
इनमें से एक फ्लाइट सुबह 7 बजे दिल्ली से लुधियाना आएगी और सुबह 7.40 पर वापिस दिल्ली के लिए उडान भरेगी। इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले लुधियाना के लोगों को किसी भी एरिया से सुबह करीब 5 बजे घर से निकलना होगा, क्योंकि करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना लाजिमी है।
इसके अलावा दूसरी फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली से लुधियाना आएगी और दोपहर को 3.40 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि इन चारों फ्लाइट्स में हवाई सफर का समय 1.20 घंटे का होगा।
प्रोजैक्ट पर एक नजर
-हलवारा एयरपोर्ट बनाने के लिए 2018 के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के बीच हुआ एग्रीमैंट।
-गांव एतियाना की 161.27 एकड़ जमीन का हुआ अधिग्रहण।
-40 करोड़ दिया गया है मुआवजा।
-पी डब्ल्यू डी विभाग के जरिए टर्मिनल बिल्डिंग व सिविल वर्क पर खर्च हुए करीब 70 करोड़।
– केंद्र व राज्य सरकार के अफसरों पर आधारित है संचालन कंपनी
हलवारा एयरपोर्ट के संचालन के लिए जो लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी बनाई गई है, वो केंद्र व राज्य सरकार के अफसरों पर आधारित है जिसमें पंजाब सरकार के सिविल एविएशन सेक्रेटरी व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ फंड देने वाले ग्लाडा के सी ए को भी शामिल किया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here