Home Latest News स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर Sunanda Sharma:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे...

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर Sunanda Sharma:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; Ghaziabad के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

2
0
Google search engine

फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं। इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाकया हो चुका है। इस मामले को लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
स्टेज पर कूदने वाले फैन को धकेलकर ले जाते सिंगर के सुरक्षाकर्मी।
स्टेज पर कूदने वाले फैन को धकेलकर ले जाते सिंगर के सुरक्षाकर्मी।
जयपुर के कॉलेज में था सुनंदा का लाइव शो सुनंदा शर्मा को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुलाया गया था। 31 अक्टूबर को वह कॉलेज कैंपस में एकोना-2026 नाम के इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में शामिल हुईं। रात करीब साढ़े 8 बजे सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया
सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो सुनंदा बोलीं- इट्स ओके सुनंदा की सुरक्षा में चूक से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वह गाते हुए स्टेज पर फैंस की तरफ बढ़ती हैं। तभी सामने से एक फैन स्टेज पर आ जाता है और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करता है।
‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोली सिंगर उसे देखकर सुनंदा चिल्लाते हुए पीछे हट जाती हैं, जिससे फैन सिंगर को नहीं छू पाता। इतनी देर में सिक्योरिटी तुरंत सुनंदा को कवर कर फैन को दबोच लेती है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे घसीटते हुए स्टेज से नीचे ले जाने लगते हैं। इस दौरान सुनंदा उन्हें रोकने के लिए ‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोलती हुई नजर आती हैं। फिर सुनंदा स्टेज के पीछे चली जाती हैं।
सुरक्षाकर्मी मारपीट करते हुए उसे ले जाने लगे तो सुनंदा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह स्टेज से चली गईं।
सुरक्षाकर्मी मारपीट करते हुए उसे ले जाने लगे तो सुनंदा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह स्टेज से चली गईं।
गाजियाबाद में भी ऐसी ही घटना हो चुकी इससे पहले अप्रैल 2026 में भी सुनंदा के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है। तब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित RKGIT (राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में सुनंदा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। वहां भी परफॉर्मेंस के बीच एक कॉलेज छात्र अचानक स्टेज पर कूद गया और तेजी से आकर सुनंदा के पैर छूने लगा।
डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं अचानक हुए इस स्टेज इन्वेजन से सुनंदा इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने तुरंत गाना बंद कर दिया और डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं। छात्रों की काफी रिक्वेस्ट के बावजूद सुनंदा ने पूरा शो बीच में ही कैंसिल कर दिया था। उस वक्त गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया था।
सुनंदा ने फैन का बचाव किया था फैन की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है लेकिन उसकी नीयत गलत नहीं थी। सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस फैन को माफ कर दिया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here