Home Latest News Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज...

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

7
0
Google search engine

पुलिस ने क्रेन बुलाकर गार्डर हटवाया और करीब एक घंटे से लगे जाम को खुलवाया।

जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया लोहे का गार्डर चलते ट्रक और स्कूटी पर गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार महिला की टांग टूट गई, जबकि ट्रक ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया। घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने क्रेन बुलाकर गार्डर हटवाया और करीब एक घंटे से लगे जाम को खुलवाया। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। हादसे के वक्त चंदन नगर अंडरब्रिज से ट्रैफिक गुजर रहा था। भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया लोहे का गार्डर ट्रक पर गिर गया।
रात के समय गूगल मैप्स के सहारे चल रहे ट्रक ड्राइवर को अंधेरे में रास्ते पर लगा लोहे का गार्डर दिखाई नहीं दिया, जिससे ट्रक उससे टकरा गया।
गार्डर ट्रक के अगले हिस्से पर अटक गया और इसकी चपेट में स्कूटी सवार महिला आ गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद रोड सेफ्टी के स्टेट लेवल मेंबर विनोद अग्रवाल ने तुरंत स्थिति संभाली और घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
जालंधर के चंदन नगर अंडरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन ड्राइवर।
जालंधर के चंदन नगर अंडरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन ड्राइवर।
महीने में एक-दो बार टूट जाता है गार्डर रोड सेफ्टी के स्टेट लेवल मेंबर विनोद अग्रवाल के अनुसार, चंदन नगर अंडरब्रिज पर लगा लोहे का गार्डर महीने में एक-दो बार टूट जाता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
गार्डर पर न तो रेडियम या रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई है और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है, जिससे चालकों को अंधेरे में यह दिखाई नहीं देता। उन्होंने चिंता जताई कि यह लोहे का गार्डर बेहद भारी है। यदि यह किसी छोटी कार या व्यक्ति पर गिरता, तो जानलेवा साबित हो सकता था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here