Home delhi परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, किसान नेता...

परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, किसान नेता सरवन पंधेर बोले- आज नहीं जागे तो…

2
0
Google search engine

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड और नशे के खिलाफ सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद का आह्वान किया. उन्होंने जनता से शांतिपूर्ण समर्थन की अपील की.

 पंजाब में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे, बेकाबू ड्रग माफिया और परविंदर सिंह झोटा की हत्या की गई. इसके विरोध में किसान-मजदूर मोर्चा और परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड न्याय समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्यव्यापी ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस बंद का नेतृत्व करते हुए पंजाब के हर नागरिक से राज्य के बेहतर भविष्य और युवाओं की सुरक्षा के लिए एकजुट होने की विशेष अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आज आवाज नहीं उठाई गई, तो स्थिति और भी खौफनाक हो सकती है.
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. पंधेर ने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों और ड्रग माफिया के कारण हर रोज होनहार युवाओं की जानें जा रही हैं और अब यह भयावह समस्या राज्य के हर घर तक पहुंच चुकी है. परविंदर सिंह झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई पहली या आखिरी घटना नहीं है. यदि समाज आज एकजुट होकर इस अन्याय और माफिया के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बेकाबू हो जाएंगे. बोले कि पंजाब को नशामुक्त बनाने और युवाओं की रक्षा के लिए सरकार पर तत्काल कड़े कदम उठाने का जन-दबाव बनाना बेहद जरूरी हो गया है.

शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा ‘पंजाब बंद’

सरवन सिंह पंधेर ने बंद को पूरी तरह से अहिंसक और जनता की स्वेच्छा पर आधारित रखने पर जोर दिया है. पंधेर ने स्पष्ट किया कि यह बंद किसी भी नागरिक या व्यापारी पर थोपा नहीं जाएगा और न ही किसी के साथ कोई जबरदस्ती की जाएगी. इसे पूरी तरह से शांतिपूर्ण और जनता की इच्छा से लागू किया जाएगा. उन्होंने ट्रांसपोर्टरों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, स्कूल व कॉलेज प्रबंधकों, किसानों, मजदूरों और दूध विक्रेताओं से अपील की है कि वे पंजाब के सुरक्षित भविष्य के लिए इस बंद का स्वेच्छा से समर्थन करें.

उपद्रवियों से सावधान रहने की हिदायत

आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब किए जाने की आशंका को लेकर किसान नेता ने समर्थकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पंधेर ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे में न आएं और पूर्ण अनुशासन का पालन करें. उन्होंने आशंका जताई कि कुछ उपद्रवी और असामाजिक तत्व इस जन-आंदोलन को बदनाम करने और राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना होगा.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here