Home Latest News Dubai से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का...

Dubai से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

26
0
Google search engine

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल से हड़कंप मचा है.

दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में बुधवार सुबह संदिग्ध गतिविधि की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. विमान ने कथित तौर पर ऐसा इमरजेंसी कोड एक्टिवेट किया, जिसका इस्तेमाल संभावित हाईजैकिंग की स्थिति में किया जाता है. विमान की ओर से एक डिस्ट्रेस सिग्नल भी भेजे जाने की बात सामने आई है. हालांकि, इजराइल की सरकार का कहना है कि ये हाइजैकिंग नहीं है. विमान में 180 यात्री सवार हैं, जिसमें 100 से अधिक इजराइली नागरिक हैं.
विमानन प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि विमान को सऊदी अरब में लैंड कराया गया है. अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने से पहले यह 100 फीसदी निश्चित तौर पर कहना संभव नहीं है कि विमान के अंदर वास्तव में क्या हुआ. टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट से इमरजेंसी 7700 स्क्वॉक सिग्नल मिलने के बाद इज़राइली मिलिट्री जेट्स को भेजा गया.
आर्मी रेडियो के मुताबिक, विमान ने कथित तौर पर हाईजैकिंग के प्रयास से जुड़े एक इमरजेंसी कोड को एक्टिवेट किया और डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा गया. इसके बाद मामले को संभावित सुरक्षा घटना के तौर पर देखा जाने लगा. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि घटना की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और अधिकारी विमान के अंदर क्या हो रहा है, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

सऊदी अरब में होगी लैंडिंग

अधिकारी के मुताबिक, विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद उसकी गहन जांच की जाएगी. विमान के कार्गो होल्ड की तलाशी ली जाएगी और चालक दल के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हवा में विमान के साथ वास्तव में क्या हुआ था. सुरक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि फिलहाल विमान के पायलट और बाकी क्रू के बीच कम्यूनिकेशन को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही हैं.

इजरायली एयरफोर्स हाई अलर्ट पर

संभावित आपात स्थिति को देखते हुए इजरायल एयरफोर्स ने अपना अलर्ट लेवल बढ़ा दिया और लड़ाकू विमानों को भी रवाना किया. इन फाइटर जेट्स को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है. इस घटना के बाद इजरायल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा बैठक

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक बुलाई है. द जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, बैठक में विमान से जुड़ी स्थिति और उससे पैदा हुई संभावित सुरक्षा चुनौती पर चर्चा की जा रही है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here