Home Latest News झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन: Jalandhar DC ऑफिस...

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन: Jalandhar DC ऑफिस के सामने सीएम का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

7
0
Google search engine

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पंजाब में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला प्रशासनिक परिसर (DC ऑफिस) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल से इस पूरे मामले और राज्य के हालात में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि पंजाब में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हाल ही में सामने आया ‘झोटा मर्डर केस’ राज्य के इतिहास की एक अभूतपूर्व और खौफनाक घटना है, जहां एक सोशल एक्टिविस्ट ने जब नशा तस्कर को पकड़ा तो दिन-दिहाड़े सरेआम उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पंजाब में गैंगवार, रंगदारी और नशे कारोबार फलफुल रहा बीजेपी का आरोप है कि पंजाब में बिना किसी खौफ के गैंगवार, रंगदारी और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। नशा तस्करों को प्रशासन और पुलिस का शह मिला हुआ है, क्योंकि पूर्व में पकड़े जाने के बावजूद पुलिस कुछ ही घंटों में उन्हें जमानत पर छोड़ देती है। जो पार्टी चुनाव से पहले तीन महीनों में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, आज उसके शासन में नशा तीन गुना बढ़ गया है और आए दिन ओवरडोज से नौजवानों की जान जा रही है।
आप सरकार फरेब और झूठ की बुनियाद पर चल रही
पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि 92 सीटें जीतकर आई यह सरकार पूरी तरह से फरेब और झूठ की बुनियाद पर चल रही है। राज्य के हर वर्ग और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है, जहां हर दिन रंगदारी के कॉल आ रहे हैं। बीजेपी ने ऐलान किया है कि वह पंजाब के सभी जिलों में सड़कों पर उतरकर जनता को जागरूक करेगी और नशा माफिया व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखेगी ताकि पंजाब को फिर से एक सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाया जा सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here