Home Latest News Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से...

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

8
0
Google search engine

जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया।

यह घटना उस समय हुई, जब हरपाल मिंटू मंगलवार शाम करीब 7 बजे पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने और समझौता (राजीनामा) करवाने पहुंचे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माहौल को शांत करने के लिए पार्षद पति हरपाल मिंटू मध्यस्थ बनकर दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर बातचीत करवा रहे थे।
इसी दौरान किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने तैश में आकर अपने पास रखे तेजधार हथियारों और चाकुओं से पार्षद पति पर हमला कर दिया।
अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर हमले में हरपाल सिंह मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और लहूलुहान हालत में इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर एसीपी राजेश ठाकुर और डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के अनुसार, पार्षद पति को समय पर इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर हैं। जांच के दौरान पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों राजू भईया और शामा लाहौरिया समेत कुल चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
चार आरोपियों पर मामला दर्ज डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 109, 190, 191 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR नंबर 302/2026 दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here