Home Latest News Shubman Gill 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में...

Shubman Gill 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया

11
0
Google search engine

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। मेंस कैटेगरी में वह सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा।
विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता।
गिल ने 133 गेंदों में जड़ी सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here