Home Latest News Jalandhar में पेट्रोल पंप पर युवकों की पिटाई:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी...

Jalandhar में पेट्रोल पंप पर युवकों की पिटाई:बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में आए, पहले तेल डलवाने पर बहस, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में थे

7
0
Google search engine

जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर हुड़दंगियों ने मंगलवार देर रात हमला कर दिया।

युवक गाड़ी में तेल डलवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने पहले तेल डलवाने के लिए बहस की।
फिर दोनों के साथ मारपीट करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने न तो कोई बात सुनी और न ही कोई दलील मानी। इस हमले के कारण पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग व पंप कर्मचारी जान बचाकर पीछे हट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नशे में थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पीड़ितों के लिए सख्त न्याय की मांग की मौके पर पुलिस टीम पहुंची स्थिति को संभाला। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के लिए सख्त न्याय की मांग की।
आए दिन हिंसक वारदातें देखने को मिल रही लकी खासा ने प्रशासन और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ के केवल बड़े-बड़े बोर्ड और पोस्टर लगा दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। आम जनता और बेकसूर लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन इस तरह की हिंसक वारदातें देखने को मिल रही हैं।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो खासा ने पुलिस विभाग से गुहार लगाई कि इस मामले में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके खिलाफ तुरंत पर्चे दर्ज हो। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के बजाय सरकार और प्रशासन को जमीनी स्तर पर काम करके आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here