Home Latest News Amritsar में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें,...

Amritsar में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें, फिर खुद चलकर दूसरी से टकराई; शॉर्ट सर्किट की आशंका

16
0
Google search engine

अमृतसर में शक्ति बस सर्विस की दो बसों में आग लग गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से पास अन्य बसों को बचाया गया। हालांकि, आग की चपेट में आई दोनों बसों को नुकसान हुआ है।
शक्ति बस सर्विस की बसें रूट से वापस आने के बाद गुरुवार देर रात एक जगह खड़ी थीं। करीब 11 बजकर 40 मिनट पर कंपनी के कैशियर बलतेज सिंह ने बसों में आग लगने की सूचना कंपनी के प्रबंधक को फोन पर दी। जानकारी मिलने के बाद बस सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बस सर्विस के कर्मचारियों का सहयोग किया।
आग लगने के बाद बस खुद चलकर अगली बस से टकरा गई।
आग लगने के बाद बस खुद चलकर अगली बस से टकरा गई।
एक बस से दूसरी बस में फैली आग बस सर्विस के प्रवक्ता के मुताबिक, CCTV फुटेज में शुरुआती तौर पर एक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। बस के अंदर सीटों और फाइबर के हिस्सों के कारण आग तेजी से फैल गई। आग फैलने के बाद बस अपने आप चल पड़ी और आगे खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इसके बाद दूसरी बस ने भी आग पकड़ ली। कंपनी के मुताबिक घटना की जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों और पूरी स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल दोनों बसों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।
30 वर्षों से इसी जगह पर बसें खड़ी की जा रही बस सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से इसी जगह पर बसें खड़ी की जा रही हैं। इससे पहले ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दो बसों के नुकसान से कंपनी के साथ-साथ इससे जुड़े कर्मचारियों के रोजगार पर भी असर पड़ने की चिंता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here