Home Latest News पंजाब के Tarn Taran में 2 Pakistani घुसपैठिए ढेर:वार्निंग के बावजूद...

पंजाब के Tarn Taran में 2 Pakistani घुसपैठिए ढेर:वार्निंग के बावजूद नहीं माने, तीसरा घबराकर वापस भागा

20
0
Google search engine

पंजाब के तरनतारन में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया।

ये दोनों खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की।
जिसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों पाकिस्तान के नागरिक हैं। यह घटना BOP राजोके इलाके में गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई।
हालांकि उनके बारे में अभी BSF की तरफ से औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। तरनतारन में 7 महीने में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है।
एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान भागा
BSF के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिया जो भारत में घुसने की कोशिश में था वो भाग निकला। पहले वो भी सीमा में घुस चुका था, लेकिन जवानों की फायरिंग से घबराकर वो वापस भाग गया।
इससे पहले 5 बार घुसपैठिए ढेर…
  • मार्च 2026 – खेमकरण सेक्टर में 1 पाकिस्तानी मारा गया: 9 मार्च 2026 को तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घटना कल्या और नूरवाला सीमा चौकियों के बीच हुई। बीएसएफ जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी गई, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। तलाशी में उसके पास से कुछ दवाइयां मिलीं। शव पुलिस को सौंप दिया गया।
  • अगस्त 2024- दल गांव में 1 पाक नागरिक ढेर: 12 अगस्त 2024 को तरनतारन जिले के दल गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था और सीमा बाड़ की तरफ बढ़ रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
  • अगस्त 2023 में भी पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया: 11 अगस्त 2023 को तरनतारन जिले के थेकालन गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। जवानों ने सीमा बाड़ के आगे संदिग्ध गतिविधि देखी और उसे रुकने की चेतावनी दी। वह नहीं रुका और भारतीय क्षेत्र की ओर आगे बढ़ता रहा। खतरा देखते हुए बीएसएफ ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
  • मई 2021- खालड़ा गांव के पास 1 ढेर: 2 मई 2021 की रात तरनतारन जिले के खालड़ा गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के अनुसार, वह भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे सीमा बाड़ के पास देखा और चुनौती दी। इसके बाद हुई फायरिंग में उसकी मौत हो गई। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा और तंबाकू बरामद हुआ था।
  • फरवरी 2021- फिरोजपुर सेक्टर में 1 मारा गया: 13 फरवरी 2021 को फिरोजपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। तलाशी में उसके पास से 14.8 किलो हेरोइन, पिस्टल की मैगजीन और 9 एमएम के 6 कारतूस बरामद हुए थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here