Home Latest News अथिया शेट्टी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी! जल्द ही केएल राहुल बनेंगे पिता,...

अथिया शेट्टी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी! जल्द ही केएल राहुल बनेंगे पिता, घर में आएगा नन्हा मेहमान

90
0
Google search engine

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व मशहूर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व मशहूर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। आथिया और उनके पति व भारतीय क्रिकेटर के.एल राहुल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, कपल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। 63 की उम्र में सुनील शेट्टी के घर किलकारी गूंजेगी और वह जल्द ही नाना बनेंगे।
अथिया और के.एल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक कंबाइड पोस्ट शेयर करते हुए बताया है अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, ऋचा चड्ढा-अली फजल और यामी गौतम के बाद अब अथिया और के.एल राहुल भी पैरेंटहुड क्लब में शामिल होने जा रहे हैं। शुक्रवार को कपल ने एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि वह अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं और उनका बच्चा अगले साल इस दुनिया में कदम रखेगा।
अथिया के इस पोस्ट में बड़े से इविल आई इमोजी और बच्चे के पैरों के प्रिंट के साथ लिखा है- “हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आने वाला है, साल 2025 में। अथिया और के.एल राहुल।” इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी खुश हो गए हैं और कपल को भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। नाना बनने जा रहे सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बेटी-दामाद के जल्द माता-पिता बनने की खबर को शेयर करते हुए प्यार बरसाया है। उन्होंने अथिया के पोस्ट को स्टोरी पर री-शेयर किया है। वहीं क्रिकेटर के.एल के जल्द पिता बनने की खुशखबरी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
कपल के पोस्ट पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने इमोशनल इमोजी कमेंट करते हुए प्यार जाहिर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ समेत सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।
शादी के 2 साल बाद आई गुडन्यूज
बताते चलें, क्रिकेटर के.एल राहुल की अथिया से मुलाकात साल 2019 में कुछ म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग की थी जिसके लगभग 4 साल बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी रचाई थी। शादी के सभी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस पर आयोजित हुए थे जिसमें केवल कपल के परिवार व करीबी शामिल हुए थे। वहीं अब शादी के 2 साल बाद जल्द अथिया और के.एल के घर नन्हे मेहमान का जन्म होगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here