Home Latest News Phillaur के गन्ना पिंड में 2 पक्षों में विवाद के बाद हुआ...

Phillaur के गन्ना पिंड में 2 पक्षों में विवाद के बाद हुआ पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद

106
0
Google search engine

मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फिल्लौर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

 जालंधर के फिल्लौर कस्बे में दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद देर रात दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फिल्लौर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि यह घटना फिल्लौर के सबसे चर्चित गांव गन्ना पिंड की है। गन्ना पिंड नशे के लिए काफी मशहूर गांव है। दोनों पक्षों के बीच पथराव में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।पहले पक्ष के सचिन ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।
बीती रात उन्होंने बाहर से लड़के बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और दरवाजे, खिड़कियां व घर का अन्य सामान तोड़ दिया। सचिन ने आगे बताया कि सामने वाले घर के लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे ने एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। सचिन ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार का इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।
दूसरे पक्ष के मनजीत ने बताया कि जिस लड़की से उनके बेटे ने कोर्ट मैरिज की है, वह इस परिवार की दूर की रिश्तेदार है। इस मारपीट की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामले में दोनों परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना फिल्लौर पुलिस जसविंदर सिंह ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here