Home Latest News Amritsar में 3 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार:बिना नंबर बाइक पर...

Amritsar में 3 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार:बिना नंबर बाइक पर घूम रहे थे युवक, नाकाबंदी दौरान पकड़े; तीसरा फरार

14
0
Google search engine

अमृतसर के तरसिक्का थाना पुलिस ने तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। इस संबंध में थाना तरसिक्का में FIR नंबर 94 दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ASI नरेंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। टीम हाईवे से गांव मुच्छल की ओर जा रही थी। इसी दौरान उन्हें बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वहां से निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया।
बिना मैगजीन वाली एक पिस्तौल बरामद
पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अपना नाम सिकंदर सिंह पुत्र जैराज सिंह निवासी कलर मोहल्ला गेहरी मंडी बताया। उसके पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान अविनाश कुमार उर्फ कालू पुत्र धर्मबीर निवासी रेलवे कॉलोनी, गेहरी मंडी के रूप में बताई।
पुलिस ने सिकंदर सिंह की तलाशी ली तो उसकी डब से बिना मैगजीन वाली एक पिस्तौल बरामद हुई। वहीं, अविनाश कुमार की तलाशी के दौरान उसकी डब से दो पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
अज्ञात व्यक्ति को बेचने के लिए दिए थे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये पिस्तौल सिकंदर सिंह ने किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने के लिए दिए थे। मामले में सिकंदर सिंह उर्फ घुग्गी पुत्र पाल सिंह निवासी गेहरी मंडी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
हथियार कहां से आए जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल तीन पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सिल्वर रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तरसिक्का पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हथियार कहां से आए और इन्हें किसे बेचा जाना था, इसकी जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here