Home Latest News IPL 2027: CSK में बड़ा फेरबदल, 15 साल बाद इस दिग्गज को...

IPL 2027: CSK में बड़ा फेरबदल, 15 साल बाद इस दिग्गज को टीम से किया अलग, अब नए अवतार में दिखेगी येलो आर्मी

16
0
Google search engine

चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा कदम उठाया है. फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से नाता तोड़ लिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े और क्रांतिकारी बदलावों की राह पर निकल पड़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से नाता तोड़ लिया है. इसके साथ ही मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का सीएसके के साथ खिलाड़ी और कोच के तौर पर 15 साल से भी लंबा ऐतिहासिक सफर खत्म हो गया है.

15 साल बाद CSK से अलग हुए माइकल हसी

माइकल हसी 2018 से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे और उन्होंने फ्लेमिंग के साथ मिलकर टीम को कई खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट ने हसी को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया है. चर्चा यह भी है कि हसी बाकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं और IPL 2027 में किसी दूसरी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
हसी के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने फिलहाल नए बैटिंग कोच के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, कोचिंग स्टाफ के टॉप पदों पर पहले ही ऐतिहासिक फेरबदल किए जा चुके हैं, जहां लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, वहीं पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बतौर बल्लेबाज CSK के लिए बनाए 1768 रन

कोचिंग की कमान संभालने से पहले माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ हुआ करते थे. वो आईपीएल के पहले सीजन में ही सीएसके से जुड़े थे और 2009 को छोड़कर 2013 तक लगातार येलो आर्मी के लिए खेले. 2014 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के बाद वो 2015 में दोबारा सीएसके में लौट आए थे. बतौर खिलाड़ी उन्होंने चेन्नई के लिए खेले 50 मैचों में 42.10 की शानदार औसत और 123.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 1768 रन बनाए थे.

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here