Home delhi Jalandhar ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA:मनी लांड्रिंग केस...

Jalandhar ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA:मनी लांड्रिंग केस में पेशी, किक्की ढिल्लों से इनकम सोर्सेस के बारे में पूछताछ

3
0
Google search engine

जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर ईडी (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जालंधर पहुंचे।
कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। इसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। जालंधर ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है। इसके मुताबिक उनसे पूछताछ की जा रही है।
7.53 करोड़ के स्रोत का जवाब नहीं दे पाए थे ढिल्लों
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।
फरीदकोट से पूर्व कांग्रेस एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों । (फाइल शार्ट)
फरीदकोट से पूर्व कांग्रेस एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों । (फाइल शार्ट)
संपत्ति की जांच के बाद मामला दर्ज
विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक 5 साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी। जांच में पता चला कि पूर्व विधायक ने आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मुमरा, तहसील सादिक, जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।
जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया। विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों के साथ-साथ उनके 2 साथियों फरीदकोट जिला निवासी गुरसेवक सिंह व जिला फिरोजपुर के गांव नानकसर शहीद निवासी राजविंदर सिंह पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here