Home Latest News Bangalore Stampede: ‘कानूनी रूप से RCB ने इजाजत नहीं ली थी’… बेंगलुरु...

Bangalore Stampede: ‘कानूनी रूप से RCB ने इजाजत नहीं ली थी’… बेंगलुरु भगदड़ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

69
0
Google search engine

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ को लेकर जांच रिपोर्ट आई गई है।

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ को लेकर जांच रिपोर्ट आई गई है।  RCB की विक्ट्री परेड के दौरान जो भगदड़ मची थी, उसमें कई लोगों की जान चली गई थी। अब इस मामले की जांच रिपोर्ट कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंप दी है। कोर्ट ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया है। रिपोर्ट में पूरा दोष RCB के प्रबंधन पर डाला गया है।
बिना अनुमति किया गया आयोजन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड के आयोजक DNA नाम की संस्था थी। उन्होंने बेंगलुरु शहर के 2009 के नियमों के अनुसार कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली थी। सिर्फ 3 जून को पुलिस को एक सूचना दी गई थी कि 4 जून को विक्ट्री परेड होगी। पुलिस ने जब औपचारिक अनुमति न मिलने की बात देखी, तो उन्होंने इस परेड की मंजूरी देने से मना कर दिया।
RCB ने पुलिस के मना करने के बाद भी किया प्रचार
रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि RCB मैनेजमेंट ने पुलिस की ना सुनने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार करना जारी रखा। 4 जून को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर खुले आम लोगों को बुलावा दिया। यहां तक कि विराट कोहली ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने फैन्स से परेड में शामिल होने की अपील की थी। यह परेड मुफ्त में सभी के लिए खुली बताई गई थी।
कानूनी रूप से RCB ने इजाजत नहीं ली थी
राज्य सरकार की स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB ने सिर्फ पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कानूनी तौर पर आयोजन की मंजूरी नहीं ली थी। कानून के अनुसार, ऐसे सार्वजनिक आयोजनों के लिए कम से कम 7 दिन पहले अनुमति लेना जरूरी होता है, जो RCB ने नहीं किया।
सोशल मीडिया पर RCB की अपील का भी जिक्र
सरकारी रिपोर्ट में RCB द्वारा 4 जून की सुबह 7:01 बजे किए गए एक पोस्ट का भी ज़िक्र है। उस पोस्ट में लिखा गया था कि विजय परेड के लिए सभी को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। लोगों को विधान सौध से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक की परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here