Home Latest News Punjab में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन...

Punjab में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

2
0
Google search engine

पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है।

वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य निहंग उन्हें फटकार लगाते हुए कहता है कि कुर्सी नहीं मिलेगी, पैरों के बल बैठकर बर्तन धो। इसे साइड में कर, नहीं तो दो लगा दूंगा। इसके बाद जसदीप सिंह कुर्सी से उठकर जमीन पर पैरों के बल बैठ जाते हैं।
इससे पहले बुड्ढा दल की ओर से जारी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर डंडों से धार्मिक दंड दिए जाने का दावा किया गया था। वीडियो में हर डंडा पड़ने के बाद उनसे “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का जयकारा लगवाया गया। इस दौरान वह दर्द से कराहते हुए भी सुनाई दिए।
निहंग बाणा पहनने की अनुमति नहीं होगी
बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने दावा किया था कि जसदीप सिंह पहले सुनाई गई धार्मिक सजा के दौरान बीच में ही वहां से चले गए थे। इसी वजह से उन्हें अब तक किसी तरह की माफी नहीं दी गई थी। बुड्ढा दल के अनुसार, जसदीप सिंह को अगले आदेश तक निहंग बाणा पहनने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जसदीप सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह अब पंथ के हर आदेश का पालन करेंगे और बड़े बाबा के निर्देशों के अनुसार ही चलेंगे।
अब 2 पॉइंट में समझिए पूरा मामला …
  • अश्लील तस्वीर शेयर की: इस विवाद की शुरुआत निहंग विक्की थॉमस के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें निहंग जसदीप सिंह किसी दूसरे निहंग के साथ नजर आ रहे हैं। जसदीप उस निहंग सिंह के साथ हमबिस्तर हैं। वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं।
  • निहंग ने गलती भी मानी: वीडियो में ही थॉमस ने इन तस्वीरों को कन्फर्म कराने के लिए जसदीप सिंह को की गई वीडियो कॉल को भी शामिल किया। इस वीडियो कॉल में जसदीप ने माना कि ये फोटो उन्हीं के हैं, लेकिन उस समय वह नशे में थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here