Home Latest News Jalandhar में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों...

Jalandhar में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat पहुंचे

1
0
Google search engine

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 500 ड्रोनों के जरिए आसमान में विभिन्न आकृतियां बनाकर गुरु जी के जीवन, विचारों और महान उपदेशों को दर्शाया गया।
इस अलौकिक शो को देखने के लिए भारी संख्या में संगत पहुंची, जिन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुरु जी के सामाजिक समानता, दया, सामाजिक न्याय और विश्व भाईचारे के संदेश से जोड़ा गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध रागी भाई जसबीर सिंह जी जालंधर वाले के जत्थे द्वारा किए गए शब्द कीर्तन से हुई।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार गुरु जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना रही है। उन्होंने बताया कि गुरु जी के सर्व-सांझीवालता के संदेश को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में 92 ड्रोन शो करवाए जा रहे हैं।
साथ ही, विश्वविद्यालयों में सेमिनार, गांवों में विशेष प्रचार वैन, कीर्तन दरबार और मैराथन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। मंत्री ने यह भी साझा किया कि हाल ही में डेरा सच्चखंड बल्ला के पास 10 एकड़ से अधिक भूमि पर ‘श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र’ की नींव रखी गई।
प्रसिद्ध रागी भाई जसबीर सिंह जी शब्द कीर्तन करते हुए।
प्रसिद्ध रागी भाई जसबीर सिंह जी शब्द कीर्तन करते हुए।
500 ड्रोन के जरिए आसमान में विभिन्न आकृतियां बनाई गई।
500 ड्रोन के जरिए आसमान में विभिन्न आकृतियां बनाई गई।
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में ड्रोन शो दौरान पहुंची संगत।
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में ड्रोन शो दौरान पहुंची संगत।
ड्रोनों के जरिए आसमान में बनाई गई आकृतियां।
ड्रोनों के जरिए आसमान में बनाई गई आकृतियां।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत।
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गुरु जी के मानवता और भाईचारे के शाश्वत संदेश से जोड़ना समय की मुख्य मांग है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 9 सितंबर को शाहकोट, 10 सितंबर को रंधावा मसंदा और 11 सितंबर को नई दाना मंडी फिल्लौर में यह ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, संत प्रदीप दास कठार वाले, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, चेयरमैन अमृतपाल सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बासी और एसडीएम शुभी आंगरा समेत कई प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here