Home Latest News America में Punjab का व्यक्ति गिरफ्तार, Pizza Restaurant की आड़ में ड्रग...

America में Punjab का व्यक्ति गिरफ्तार, Pizza Restaurant की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

1
0
Google search engine

पुलिस की रेड में बरामद हुए हथियार, ड्रग्स और कैश

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले एक पंजाब निवासी कवंलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ यह शख्स पिज्जा डिलीवरी के बहाने कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान उसके ठिकाने से 40 किलो कोकीन, कई पिस्तौलें और भारी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुआ है। आरोपी को अब उम्रकैद तक की सजा और भारी-भरकम आर्थिक जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।
जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से गुप्त रूप से एक बड़ा ड्रग सिंडिकेट चला रहा था। वह अपने रेस्तरां नेटवर्क का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों और युवाओं को मेथ और कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ सप्लाई करता था। देखते ही देखते उसने एक विशाल सप्लाई चेन तैयार कर ली थी, जिससे वह भारी मुनाफा कमा रहा था।
पुलिस को जब इस अवैध कारोबार के बारे में गुप्त सूचना मिली, तो अधिकारियों ने आरोपी के घर और ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को मौके से 40 किलो शुद्ध कोकीन, कई अवैध पिस्तौलें और भारी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुआ। हथियारों की बरामदगी से यह भी स्पष्ट हो गया कि वह सिर्फ ड्रग तस्करी ही नहीं, बल्कि एक हिंसक आपराधिक गिरोह भी संचालित कर रहा था।
पुलिस जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के गैर-कानूनी तरीके से देश में रह रहा था। वह पहचान बदलकर और अपने अवैध धंधे को पिज्जा बिजनेस के पीछे छुपाकर सालों से कानून की आंखों में धूल झोंकता आ रहा था।

उम्रकैद की सजा और भारी जुर्माने लग सकता

नशीले पदार्थों की इतनी बड़ी खेप, अवैध हथियार और गैर-कानूनी तरीके से रहने के गंभीर आरोपों के तहत पुलिस ने उस पर कड़े कानून लागू किए हैं। कानूनी जानकारों का मानना है कि इन संगीन अपराधों के लिए उसे उम्रकैद की सजा मिलना लगभग तय है। इसके साथ ही, अदालत उस पर भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाएगी। फिलहाल पुलिस उसके सिंडिकेट से जुड़े अन्य साथियों और सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here