Home Latest News CM मान को पाकिस्तान वीजा देगा या नहीं? इस्लामाबाद से आया ये...

CM मान को पाकिस्तान वीजा देगा या नहीं? इस्लामाबाद से आया ये बयान

5
0
Google search engine
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि अगर सीएम मान पाक आना चाहते हैं तो वो उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही. मान ने 23 अक्टूबर को कहा था कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.
प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देती है या नहीं, यह पूरी तरह अलग मामला है. सीएम मान ने खुद भी पहले इस बात पर संदेह जताया था कि केंद्र सरकार उन्हें राजनीतिक यात्रा की अनुमति देगी या नहीं.
पाक सरकार करेगी वीजा पर विचार
प्रवक्ता से आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अगर मान पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वीजा देने पर विचार करेगी.
विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में शामिल होने का आमंत्रण
दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 27 नवंबर 2026 को लाहौर में आयोजित होने वाले ‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. इस पर उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?. मान ने कहा था कि दोनों देशों की संस्कृति एक जैसी है, और पंजाब से से कई कवि भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां जाएंगे. सीएम ने यह इच्छा भी जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं.
करतारपुर कॉरिडोर
करतारपुर कॉरिडोर भारत के पंजाब में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है. यह गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव से जुड़ा है. इसे सिख श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे तक पहुंच की सुविधा देने के लिए बनाया गया था. इस वीज़ा-फ़्री व्यवस्था से भारतीय तीर्थयात्री गुरुद्वारे जा सकते हैं और उसी दिन वापस आ सकते हैं, यह यात्रा की लागू व्यवस्था पर निर्भर करता है.
7 मई, 2025 से बंद है कॉरिडोर
हालांकि यह कॉरिडोर भारत की तरफ से तीर्थयात्रियों के आने-जाने के लिए 7 मई, 2025 से बंद है, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाबंदियां हटने के बाद इस्लामाबाद धार्मिक यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार है. उन्होंने दोहराया कि देश अपने धार्मिक स्थलों पर सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करता है.
9,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी
खान ने कहा कि पाकिस्तान ने 2025 में भारतीय धार्मिक यात्रियों को 9,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए, जिनमें सिख और हिंदू श्रद्धालु शामिल हैं. इस साल के पहले छह महीनों में उसने सिख यात्रियों को 4,000 से ज़्यादा और वीजा भी दिए. उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान इस महीने के आखिर में बाबा गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के मौके पर ननकाना साहिब में बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है.
खान ने सिख तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए करतारपुर कॉरिडोर को एक खास पहल बताया और कहा कि इससे रोजाना 5,000 से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र जगह जा पाते हैं और उसी दिन वापस लौट जाते . उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा पर 1974 के प्रोटोकॉल का ज़िक्र किया, जो दोनों देशों के बीच धार्मिक यात्राओं को आसान बनाने का आधार है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि पाकिस्तान तक्षशिला और तख्त-ए-बाही समेत बौद्ध धरोहरों को बचाने के लिए कदम उठा रहा है और उनकी सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here