Home Latest News Jalandhar में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन,...

Jalandhar में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

16
0
Google search engine

जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी वाहन और तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी इतने नशे में थे कि उनसे गाड़ी भी ठीक से नियंत्रित नहीं हो रही थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इससे एक गाड़ी का टायर फट गया। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को नीचे उतरने के लिए कहा तो वे अंदर ही बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल फोन निकाले और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।
वीडियो में सुना जा सकता है कि लोग गुस्से में पुलिसकर्मियों से सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब आम लोग थोड़ी सी भी यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं तो पुलिस उनके चालान काट देती है। जब खुद पुलिस के नुमाइंदे शराब के नशे में गाड़ियां ठोक रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा?
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया।
एसएचओ को फोन मिलाकर इस पूरी घटना की सूचना दी बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ को फोन मिलाकर इस पूरी घटना की सूचना दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऐसे पुलिसकर्मी, जो खुद शराब पीकर गाड़ियां चला रहे हैं, वे समाज की सुरक्षा करने के बजाय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here