Home delhi CM मान पर राहुल गांधी के आरोपों से भड़की AAP, कहा- ऐसा...

CM मान पर राहुल गांधी के आरोपों से भड़की AAP, कहा- ऐसा घटिया हमला क्या योगी और धामी पर कभी किया

4
0
Google search engine

आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर की गई टिप्पणी को कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत बताया है.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राहुल गांधी की टिप्पणी को कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को किसी भी राज्य में गैर-भाजपा- कांग्रेस की सरकार पच नहीं रही है. पांच राज्यों में चुनाव होने के बावजूद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड या गोवा जैसे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर हमला करने से बच रहे हैं और केवल पंजाब को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों तक दोनों दल मिलकर सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार और भगवंत मान को घेरने का काम करेंगे क्योंकि इन्हें बाकी राज्यों की जनता और असली मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है.
राहुल गांधी के बयान के बाद बुधवार को सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी पर भी नशा करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन आरोपों से तो कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के स्तर पर उन्हें इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए.

कांग्रेस सिर्फ पंजाब को निशाना बना रही है- आप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव हैं, तो क्या राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी या गोवा के मुख्यमंत्री पर इस तरह का घटिया हमला किया? राहुल गांधी की ओर से किया गया इस तरह का घटिया हमला उनकी बहुत ही निचले स्तर की राजनीति को दर्शाता है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस, इन्हें बाकी राज्यों के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. इन्होंने सिर्फ एक पंजाब को निशाना बना रखा है. सुबह से लेकर शाम तक दोनों पार्टियां सिर्फ और सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाती हैं क्योंकि पंजाब में एक विपक्षी पार्टी का मुख्यमंत्री सरकार चला रहा है.

पंजाब में राहुल गांधी ने सीएम मान पर क्या कहा?

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मान हर शाम शराब पीते हैं और उसके “नशे में” रहते हैं, जबकि राज्य इस समय नशीले पदार्थों की समस्या से जूझ रहा है. गांधी ने ये बातें पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए कहीं. इन चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला अपने ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के सहयोगी, आम आदमी पार्टी से होगा.
4 नवंबर को संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने उस समय को याद किया जब वे और मान दोनों सांसद थे. गांधी ने कहा, ‘मैं उनके साथ लोकसभा में था. वे (मान) हमारे साथ बैठते थे और हमारे बीच ही बैठकर चुटकुले सुनाते थे. सुबह 11:00 बजे तक ही उनकी सांसों से शराब की महक आने लगती थी.’
उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए; यह उनका निजी मामला है. अगर वह शराब पीना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनकी अपनी मर्जी है, लेकिन अगर आप सच में नशे की समस्या से लड़ना चाहते हैं, तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशे की हालत में नहीं हो सकता. आपको एक ऐसे इंसान की जरूरत है जो पंजाब के लिए लड़े, जो नशे से होने वाले दर्द को सच में महसूस करे और जो पंजाब के दर्द को अपने दिल में लेकर चले.’
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here