Home Latest News Amritsar में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26...

Amritsar में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

1
0
Google search engine

अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे विदेशी हैंडलर

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की 3 वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, 2 आधुनिक उजी गन, 2 हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here