Home Latest News Punjab Weather: पंजाब में Diwali तक साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड;...

Punjab Weather: पंजाब में Diwali तक साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; 10 नवंबर से बारिश के आसार

1
0
Google search engine

 पंजाब में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है।

बता दें कि दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रहता है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर तक पंजाब में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिवाली पर भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 32.8 डिग्री रहा।
सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड
पंजाब के कई शहरों में रात का तापमान कम होने लगा है। 3 नवंबर को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, मोहाली में 16.8 डिग्री, अमृतसर में 14.9 डिग्री, लुधियाना में 15 डिग्री और पटियाला में 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फरीदकोट में रात का तापमान 13 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है।
10 नवंबर के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। इसके बाद 10 नवंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण बारिश होने की संभावना भी बन रही है। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
दिवाली तक चलेंगी ठंडी हवाएं
अगले दो से चार दिनों तक पहाड़ों से ठंडी हवाएं पंजाब में आती रहेंगी। दिवाली तक इन हवाओं का असर बना रह सकता है। इसके बाद हवाओं की रफ्तार कम होने की उम्मीद है। हवा धीमी होने से प्रदूषण बढ़ सकता है। ऐसे में पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को खराब हवा का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब के कई शहरों में बढ़ा प्रदूषण
पंजाब के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, खन्ना में सबसे ज्यादा AQI 262 दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में AQI 208 रहा। इन दोनों शहरों में हवा की स्थिति खराब है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here