Home Latest News Amritsar में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई...

Amritsar में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

4
0
Google search engine

अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को थाना सिविल लाइंस की पुलिस ने 31 अक्टूबर, 2024 को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे।
पुलिस पार्टी आरोपी को केंद्रीय जेल अमृतसर लेकर पहुंची थी, लेकिन जेल में डॉक्टरों ने उसके 2 मेडिकल टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। ये टेस्ट गुरु नानक देव अस्पताल से करवाए जाने थे। एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी आरोपी को टेस्ट करवाने के लिए गुरु नानक देव अस्पताल लेकर आई थी। उस दिन छुट्टी के कारण उसके टेस्ट नहीं हो सके।
इसके बाद डॉक्टरों ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसी दौरान आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के संबंध में थाना मजीठा रोड में आरोपी के खिलाफ 4 नवंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बनाई थीं टीमें
एसीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह उर्फ काली पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव शमशेरपुरा, थाना घनिए के बांगर, बटाला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ पहले थाना सिविल लाइंस में दर्ज मामले में बीएनएस की धारा 304 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54 के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं, पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में बीएनएस की धारा 262 के तहत अलग केस दर्ज किया गया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here