Home Latest News Jalandhar में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते...

Jalandhar में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान; 7 आरोपियों पर केस

1
0
Google search engine

जालंधर के शाहकोट के नजदीक गांव रामे में मंगलवार दोपहर रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने दो युवकों को घेरकर उन पर फायरिंग कर दी।

दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावर उनका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बलराज सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव रामे ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के जसवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ उसका विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।
बलराज के अनुसार, सोमवार रात वह ट्रैक्टर पर खेतों से लौट रहा था, तभी जसवंत सिंह और उसके साथियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से मामला शांत हो गया। इसके बाद पंचायत ने बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का समय तय किया था।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बलराज अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर खेतों की ओर जा रहा था। गांव की फिरनी पर जसवंत सिंह छह अन्य साथियों के साथ 3 मोटरसाइकिलों पर पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को घेरकर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए और उनका मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।

एक खाली खोल बरामद

घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई। शाहकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक खाली खोल बरामद किया। जांच अधिकारी एएसआई परजिंदर कौर ने बताया कि जसवंत सिंह और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here