Home delhi DIG कुलदीप चहल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट:मैसेज-पैसों की मांग पर...

DIG कुलदीप चहल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट:मैसेज-पैसों की मांग पर भरोसा न करने की अपील, कहा- फेक प्रोफाइल की रिपोर्ट करें

24
0
Google search engine

पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है।

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी और पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है।

मामले की जानकारी खुद डीआईजी चहल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने अपील की है कि यदि उस फर्जी अकाउंट से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज, किसी भी प्रकार की मदद या रुपये-पैसे की मांग की जाती है, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।
कुलदीप सिंह चहल द्वारा शेयर किया गया मैसेज
कुलदीप सिंह चहल द्वारा शेयर किया गया मैसेज
अधिकारी ने पोस्ट में यह जानकारी शेयर की
डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सभी के संज्ञान के लिए सूचित किया जाता है कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अकाउंट का उनसे किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश, धनराशि की मांग या किसी अन्य प्रकार का संपर्क किया जाए, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।
फर्जी फेसबुक अकाउंट की तुरंत रिपोर्ट करें
डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि सभी नागरिक इस फर्जी फेसबुक अकाउंट की तुरंत रिपोर्ट करें और अपने परिचितों को भी इसके बारे में सतर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या पहचान के दुरुपयोग को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक यूजर बोली- मुझे मैसेज आया
डीआईजी की पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर पूजा घई ने कमेंट करते हुए लिखा, “Yes, right sir. मुझे मैसेज आया था, लेकिन मैं समझ गई थी कि यह फेक आईडी है।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here