Home Latest News Ludhiana में Accountant ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता...

Ludhiana में Accountant ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

1
0
Google search engine

घटना के दिन सुदेश ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया।

लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 47 वर्षीय अकाउंटेंट ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुदेश कुमार भाटिया के रूप में हुई है। उनके पिता अजीत कुमार भाटिया ने फैक्ट्री मालिक सुनील गोयल और उसके बेटे संजय गोयल पर 12 लाख रुपए को लेकर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।
पिता के मुताबिक, सुदेश फैक्ट्री में अकाउंटेंट था। फैक्ट्री मालिक के बेटे संजय गोयल पर आरोप है कि वह पैसों का लेन-देन करने के लिए सुदेश से अपने किसी जानकार के बैंक खाते इस्तेमाल करवाता था। बाद में रकम बढ़ने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी सुदेश पर डाल दी गई और उससे 12 लाख रुपए को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। पिता का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या की।
कमरे में चुन्नी से फंदा लगाया
घटना के दिन सुदेश ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। शव लटकता देख परिजनों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतक एक बेटी का पिता
अजीत कुमार ने बताया कि वह 70 वर्ष के हैं और परिवार की जिम्मेदारी सुदेश पर थी। मृतक की पत्नी और 16 वर्षीय बेटी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पिता की शिकायत पर सुनील गोयल और संजय गोयल के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here