Home delhi पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत...

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

1
0
Google search engine

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने दिल की बात बोली.

दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट था. इस दौरान दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से तो फैंस को खूब एंटरटेन किया ही साथ ही उन्होंने इनडायरेक्टली सीजेपी प्रोटेस्ट पर भी अपने स्पष्ट विचार रखे. खास बात तो ये थी कि दिलजीत का शिकागो वाला कॉन्सर्ट खुद सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके ने अटेंड किया था. अब उन्होंने कॉन्सर्ट में दिलजीत के हालिया बयान पर एक स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि आपसी वैचारिक असहमतियों के बाद भी दिलजीत के कितने बड़े फैन हैं.
कुछ समय पहले ही दिलजीत और अभिजीत के बीच विवाद देखने को मिला था. आमतौर पर अपने कन्सर्ट्स में सोशल मुद्दों पर बात करने वाले दिलजीत दोसांझ से भी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होंगे और स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरेंगे. लेकिन वे इस मुद्दे से पूरी तरह से डिसकनेक्टेड नजर आए थे.

दिलजीत ने कॉन्सर्ट में क्या कहा?

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में कहा कि- ”पंजाबियों को ना सिखाओ कि कैसे लड़ाइयां लड़ी जाती हैं.” दिलजीत ने कहा कि पंजाबियों से बेहतर ये कोई नहीं जानता है कि सच्चाई के लिए कैसे खड़े होना चाहिए. उनके शो के अंत में भी लेजर डिस्प्ले से साफ-साफ लिखा गया था- ”मैं पंजाब हूं और मैं एक आर्टिस्ट हूं.” खुद दिलजीत के फैन और उनके पुराने कॉन्सर्ट्स अटेंड कर चुके दिपके ने कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत की तारीफ की और सोशल मीडिया के जरिए गलतफहमियों पर भी बात की.

अभिजीत दिपके ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके ने कहा कि एक भाई की तरह हमें इस बात को अब पीछे छोड़ देना चाहिए. अभिजीत ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही दिलजीत की रिस्पेक्ट की है और वे उनकी सच्चाई के मुरीद रहे हैं. और दोनों के बीच अगर कोई गलतफहमी हो भी गई है तो ऐसे में ये नहीं हो सकता है कि वे दिलजीत की तारीफ करना ही छोड़ दें.

क्या था दिलजीत-अभिजीत का मामला?

दिलजीत दोसांझ और अभिजीत दिपके में गर्माहट तब बढ़ गई जब दिलजीत ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें इन सब प्रोटेस्ट्स से दूर रखा जाए. वे एक आर्टिस्ट हैं और कोई राजनेता नहीं हैं. हर चीज इस दुनिया में सही ही नहीं होती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर वे बहुत ज्यादा अवेयर नहीं है इसलिए इस बारे में वे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं. उनके इस बयान के बाद से ही कई फैंस निराश हो गए थे. लोगों का ऐसा मानना था कि दिलजीत अपने मंच से हमेशा सच्चाई और स्टूडेंट्स के हित के लिए आवाज उठाते आए हैं. और इस विद्रोह में हिस्सा ना लेकर या चुप्पी साधकर वे पक्षपात कर रहे हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here