Home Latest News KING: शाहरुख खान के बर्थडे पर होगा बड़ा धमाका, ‘किंग’ के टीजर...

KING: शाहरुख खान के बर्थडे पर होगा बड़ा धमाका, ‘किंग’ के टीजर के लिए धांसू तैयारी शुरू, कब आएगा?

13
0
Google search engine

शाहरुख खान की 2023 के बाद अब फाइनली वापसी होने वाली है.

इस साल की शुरुआत से कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. जिनमें से कुछ सुपरहिट हो गईं, तो कुछ को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया. अब फाइनली बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की वापसी की बारी है. जी हां, 2023 के बाद से ही उनकी कोई भी पिक्चर नहीं आई है. एक्टर का पूरा फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म KING पर था, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है. यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज की जाएगी. जिस पर अब भी काम चल रहा है. इसी बीच शाहरुख खान के बर्थडे के लिए मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर ली है, जो कि 2 नवंबर को आता है. जानिए ‘किंग’ का टीजर कब लाया जाएगा?
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्ट की हुई ‘किंग’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में टॉप पर है. क्योंकि यह पूरे 3 साल बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी है. इस फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 450 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं, सिद्धार्थ आनंद की इस एंटरटेनिंग फिल्म के बड़े स्केल की हर वो एक्टर तारीफ करता नजर आ रहा है, जो इस पर काम कर रहा है. इसकी बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में बस 70 दिन बचे हैं. और अब पता लगा कि 2 नवंबर को KING के जबरदस्त एक्शन वाले टीजर को रिलीज करने की तैयारी है.

मेकर्स की ‘किंग’ टीजर के लिए प्लानिंग?

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि शाहरुख खान के पिछले बर्थडे पर किंग से पहला लुक सामने आया था, जो कि शाहरुख का ही था. अब उनके बर्थडे से अच्छा मौका क्या ही होगा, जब टीजर लाया जाएगा. सूत्र ने मिली जानकारी के मुताबिक, ”यह ‘किंग’ टीम की तरफ से शाहरुख खान के सभी फैन्स के लिए जन्मदिन का तोहफा है. और सिद्धार्थ आनंद SRK का एक नया एक्सपीरियंस पेश करने जा रहे हैं. टीजर जबरदस्त है, जिसमें शाहरुख खान का पहले कभी न देखा गया अंदाज दिखेगा. वो स्टाइल और शान के साथ दमदार डायलॉग बोलते नजर आएंगे.”
चर्चा यह भी है कि टीजर के साथ ‘किंग’ के लिए मार्केटिंग कैंपेन की ग्लोबल शुरुआत होगी. इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर जनता को ‘पठान’ और ‘जवान’ का स्केल पसंद आया था. तो ‘किंग’ के साथ सिद्धार्थ ने इसे एक कदम और आगे बढ़ाया है. इस क्रिसमस पर फिल्म का एक्शन, थ्रिल और सबसे जरूरी बात, इसका म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आएगा.

करीना की हुई है एक गाने के लिए एंट्री?

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि KING में करीना कपूर भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी. वो ‘डैडी कूल’ गाने पर शाहरुख खान के साथ डांस करती दिखेंगी. मेकर्स अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में इसके शूटिंग करने की प्लानिं कर रहे हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here