Home Latest News IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच कब होगा?...

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच कब होगा? Asian Games में पहली बार होगा ऐसा

37
0
Google search engine

भारत और पाकिस्तान में एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

 जापान के आइची नगोया में हो रहे एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें मेंस क्रिकेट के फाइनल में पहुंच चुकी है. दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने से अब इनके बीच होने वाली गोल्ड मेडल मैच की लड़ाई का रोमांच और बढ़ गया है. अब सवाल है कि भारत और पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच कब होगा? कितने बजे से होगा? क्यों खास है भारत-पाकिस्तान में होने वाला गोल्ड मेडल मैच? इन सवालों का जवाब जानने से पहले आइए जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान ने फाइनल का टिकट कटाया कैसे?

भारत-पाकिस्तान ने फाइनल में कैसे बनाई जगह?

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए बनाई. उसने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. वहीं भारत की बात करें तो उसने मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की. भारत ने श्रीलंका को T20I में 45 रन के उसके सबसे लोएस्ट स्कोर पर ढेर करते हुए फाइनल में जगह बनाई. भारत ने सेमीफाइनल 124 रन से जीता जो कि श्रीलंका के खिलाफ T20I में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत भी है.

क्यों खास है भारत-पाकिस्तान में होने वाला गोल्ड मेडल मैच?

भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के बाद अब इनके बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा. एशियन गेम्स में ये पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में आमने सामने होंगे. पाकिस्तान की टीम पहले कभी एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल मैच तक पहुंची भी नहीं है. इस बार वो पहली बार गोल्ड मेडल मैच खेलती दिखेगी. वहीं टीम इंडिया की बात करें तो वो पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट है. मतलब इस बार अपने चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के खिलाफ वो अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरेगी.

कब और कितने बजे खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच?

अब सवाल है कि भारत और पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच होगा कब और कितने बजे से शुरू होगा? भारत-पाकिस्तान में हाईवोल्टेज गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इससे पहले सुबह साढ़े 5 बजे से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा, जो कि पाकिस्तान और भारत से हारने वाली टीम यानी बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here