Home Latest News Mushtaq Khan Death: उनके जीवन को सेलिब्रेट करें… एक्टर मुश्ताक खान के...

Mushtaq Khan Death: उनके जीवन को सेलिब्रेट करें… एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर बेटे ने किया रिएक्ट

29
0
Google search engine

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक खान का निधन हो गया है.

कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने वाले बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अचानक निधन ने सभी फैंस को मायूस कर दिया. मुश्ताक का करियर लंबा रहा और उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए. सिर्फ कॉमेडी ही नहीं फिल्मों में उन्हें विलेन के रोल्स में भी देखा गया. एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और इसी वजह से 24 सितंबर 2026 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
उनके निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है. उनके बेटे और फिल्म निर्देशक मोहसिन खान ने अपने पिता के निधन पर रिएक्ट किया है. उनका ऐसा मानना है कि इस मौके को हमें उनके शानदार करियर और व्यक्तित्व की याद में सेलिब्रेट करना चाहिए.

मोहसिन खान ने क्या कहा?

मोहसिन खान ने पिता को याद करते हुए इंटरव्यू के दौरान कहा- ”सबसे पहले तो मैं कहना चाहूंगा कि ये दुख की घड़ी जरूर है लेकिन मैं उन सभी लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं जिन्होंने उन्हें प्यार दिया है उनके काम को प्यार दिया है, कृपया दुखी होने की जगह उनके जीवन को सेलिब्रेट करें. वो हमारे बीच नहीं हैं ये सच है, लेकिन उनकी यादें उनका काम हमेशा हमारे साथ रहेगा और आपको एंटरटेन करता रहेगा और उनकी याद दिलाता रहेगा. तो प्लीज सेलिब्रेट करें.”
”हां कुछ दिनों से वे ठीक नहीं थे लेकिन इसके पहले वे शूट कर रहे थे और जल्दी लौटने की उम्मीद में थे. लेकिन वो उम्मीद आज खत्म हो गई. उन्हें कैंसर था और वो उसकी जंग में कहीं ना कहीं टिक नहीं पाए. लेकिन जिंदगी की फाइट में टिके, बहुत चले और ये पूरा क्रेडिट आपको जाता है. आप सभी का दिल से शुक्रिया. आपने उन्हें अपने दिल में बसाया.”

कई फिल्मों-सीरियल्स में किया काम

मुश्ताक खान के करियर की ओर रुख करें तो 1980 में अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सजाए मौत, कालिया, अंजुमन, मैं आजाद हूं, आखिरी गुलाम, आशिकी, साथी, सड़क, जुल्म की हुकूमत, जुनून, प्यार प्यार, आदमी, गुनाह, सर, गोपी कृष्ण, क्रांतिवीर, बंबई का बाबू, चाहत, गदर एक प्रेम कथा, लहू के दो रंग, मुझसे शादी करोगी, सैंडविच, रास्कल्स, शाहगिर्द, अपार्टमेंट, वेलकम बैक, रोमियो एंड राधिका, गदर 2, स्त्री 2, उदयपुर फाइल्स और किस किस को प्यार करूं जैसी फिल्मों में काम किया.
वहीं वे जी हॉरर शो, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, अदालत, टेढ़े मेढ़े सपने, देवता, हम सब एक हैं, वागले की दुनिया और भारत एक खोज जैसे सीरियल्स में भी काम किया. इसके अलावा वो बेलन वाली बहू, नुक्कड़ और द रेलवे मैन नाम की सीरीज में भी नजर आए थे. उन्होंने साढ़े 4 दशक तक फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग जगह बनाई. अब उनके निधन से सभी बेहद दुखी हैं. 25 सितंबर को मुंबई के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here