Home Latest News Ludhiana के Vaishno Devi Temple में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण...

Ludhiana के Vaishno Devi Temple में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

21
0
Google search engine

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी हो गई।

बुधवार देर रात एक नकाबपोश चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान के चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर पंडित की एक्टिवा भी अपने साथ ले गया। यह पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। धार्मिक स्थल में हुई वारदात के बाद इलाके के लोगों में रोष है।
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सिर पर टोपी पहने एक नकाबपोश युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है। वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमकर रेकी करता है और फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
CCTV में कैद चोरी की वारदात।
CCTV में कैद चोरी की वारदात।
माता के बिस्तर को जमीन पर फेंका पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि रात मंदिर में घुसे इस नकाबपोश युवक ने अंदर रखे चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। उसने माता के बिस्तर को भी जमीन पर फेंक दिया। इसके अलावा भगवान के चांदी के कुछ गहने और भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी भी चुरा ली।
पिछले साल ही खरीदी थी एक्टिवा पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि चोर इतना शातिर था कि मंदिर से बाहर निकलते समय वह उनका एक्टिवा स्कूटर भी अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने पिछले साल ही नई खरीदी था।
पुलिस कर रही CCTV के आधार पर तलाश मंदिर प्रबंधन ने चोरी हुए चांदी के सामान और एक्टिवा की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। चोरी हुए चांदी के सामान की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here