Home Latest News Singer Gippy Grewal के साथ फ्लाइट में बदसलूकी:बिजनेस क्लास की टिकट के...

Singer Gippy Grewal के साथ फ्लाइट में बदसलूकी:बिजनेस क्लास की टिकट के पैसे लिए, इकोनॉमी में बैठाया; विरोध पर कहा- उतर जाओ

28
0
Google search engine

पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की फ्लाइट में अपने साथ हुए अनुभव को लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उन्होंने बिजनेस क्लास की सीट के लिए पेमेंट की, लेकिन उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दे दी गई।
गिप्पी के मुताबिक, जब उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से इस बारे में सवाल किया तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गिप्पी ने लिखा कि स्टाफ की ओर से उन्हें मूल रूप से यह कहा गया कि ऐसा हो गया है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।
सिंगर के अनुसार, उन्हें फ्लाइट लेने या छोड़ने की बात कही गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने लगातार इस बारे में सवाल किया तो उनकी मदद करने के बजाय उन्हें विमान से उतारने की बात कही गई। यह पूरा दावा गिप्पी ग्रेवाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
गिप्पी ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया…

सिंगर बोले- अतिरिक्त सुविधा नहीं, सिर्फ अपनी सीट मांगी थी

गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह एयरलाइन से कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मांग रहे थे। उनकी मांग सिर्फ इतनी थी कि जिस बिजनेस क्लास सीट के लिए उन्होंने भुगतान किया है, वही सीट उन्हें दी जाए और उन्हें बताया जाए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान उनसे एक साधारण माफी तक नहीं मांगी गई। गिप्पी ने एयरलाइन के रवैये को लेकर निराशा जताते हुए इसे अपना बहुत बुरा अनुभव बताया।
एयर कनाडा ने मांगी माफी, कहा- मामले को देखेंगे
गिप्पी की पोस्ट के बाद एयर कनाडा ने X पर जवाब दिया। एयरलाइन ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी और गिप्पी से कहा कि वह अपना बुकिंग रेफरेंस और टिकट पर दर्ज पूरा नाम/नामों की जानकारी DM के जरिए भेजें, ताकि एयरलाइन इस मामले की जांच कर सके।

इसके बाद एयरलाइन ने बुकिंग रेफरेंस और नाम भेजने को कहा, ताकि मामले को देखा जा सके। एयरलाइन के जवाब में यह नहीं बताया गया कि गिप्पी को बिजनेस क्लास से इकोनॉमी में क्यों बैठाया गया था या सीट बदलने की स्थिति किस कारण बनी?

एयर कनाडा ने सोशल मीडिया पर यह जवाब दिया।
एयर कनाडा ने सोशल मीडिया पर यह जवाब दिया।
AC1504 टोरंटो (कनाडा) से न्यूयॉर्क (अमेरिका) जाती है
जिस फ्लाइट को लेकर गिप्पी ने शिकायत की है, वह एयर कनाडा की AC1504 है। फ्लाइट रिकॉर्ड के अनुसार, यह फ्लाइट टोरंटो के पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (YYZ) से न्यूयॉर्क के नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (EWR) के बीच चलती है।
16 सितंबर 2026 की AC1504 के लिए शेड्यूल्ड उड़ान का समय टोरंटो से दोपहर 12 बजे और नेवार्क पहुंचने का समय दोपहर 1:35 बजे दर्ज है। इस उड़ान के लिए एयरबस- A320 का विवरण भी दर्ज है। फ्लाइट की निर्धारित उड़ान अवधि करीब 1 घंटे 35 मिनट है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here