Home Latest News Phillaur में खड़े तेज रफ्तार बाइक ट्राले से टकराई:Jalandhar-Ludhiana NH पर हादसा,...

Phillaur में खड़े तेज रफ्तार बाइक ट्राले से टकराई:Jalandhar-Ludhiana NH पर हादसा, गंभीर हालत में रेफर; मौके पर पहुंची SSF की टीम

3
0
Google search engine

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर फिल्लौर में एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ट्राला संगरूर से लुधियाना होते हुए जालंधर की ओर जा रहा था। जब ट्राला नेशनल हाईवे पर रामगढ़ चुंगी सुरजीत ढाबे के पास पहुंचा, तो अचानक उसकी प्रेशर पाइप लीक हो गई। इसके चलते गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई और वह सड़क पर ही अचानक बंद होकर रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने खड़े ट्राले में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी देते एसएसएफ के जवान।
हादसे की जानकारी देते एसएसएफ के जवान।
सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के कर्मचारी सरबजीत सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें राहगीरों से दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब उनकी टीम मौके पर पहुंची, तो उससे पहले ही 108 एम्बुलेंस के जरिए घायल युवक को सिविल अस्पताल फिलौर पहुंचाया जा चुका था। शुरुआती जांच में घायल के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त तुरंत नहीं हो सकी।
युवक लुधियाना का रहने वाला
हालांकि, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिल से मिले दस्तावेजों की जांच करने पर युवक का नाम ‘राजू’ होने की जानकारी मिली है। कागजात के आधार पर उसका पता लुधियाना के भाटिया/बहादर के (जस्सियां) इलाके का पाया गया है। थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर और मुंशी को सूचित कर दिया गया है, ताकि परिजनों से संपर्क किया जा सके। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर एक तरफ कराया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here