Home Latest News Punjab में 20 November को बंद रहेंगे स्कूल; राज्य सरकार ने...

Punjab में 20 November को बंद रहेंगे स्कूल; राज्य सरकार ने जारी किया Notice

84
0
Google search engine

Punjab के राबरनाला, Gurdaspur, होशियारपुर और Sri Muktsar Sahib जिले में 20November को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

पंजाब के स्कूल छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के कुछ जिलों के स्कूलों के लिए 20 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है।
दरअसल, पंजाब में 20 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। 20 नवंबर को राज्य के राबरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिले में उपचुनाव होने वाले हैं, इसलिए यहां के स्कूलों में छुट्टी घोषणा की की गई है।
4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
बता दें कि 20 नवंबर को पंजाब के बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चाबेवाल विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस छुट्टी को लेकर पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को अधिसूचना जारी कर दी गई।
अधिसूचना के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर और बरनाला जिलों के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में 20 नवबंर स्थानीय अवकाश रहेगा।
राज्य सरकार ने जारी किया नोटिस
इसके साथ ही अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी डेरा बाबा नानक, चाबेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची और पंजाब के किसी दूसरे जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थान में मतदाता है, तो कार्यरत रहते हुए वह स्पेशल छुट्टी ले सकता है। इस स्पेशल छुट्टी को अधिकारी और कर्मचारी के हॉलीडे अकाउंट से नहीं काटा जाएगा।
बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजाब की वायु गुणवत्ता (AQI) बहुत खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत का AQI बहुत ही खराब हो गया है। इस वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here