Home Latest News IND vs AFG: दूसरे टी20 में सीरीज अपने नाम करने के इरादे...

IND vs AFG: दूसरे टी20 में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी Team India

31
0
Google search engine

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीत चुकी भारतीय टीम की नजर अब दूसरे मुकाबले पर है, जहां जीत दर्ज कर वह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
भारत ने रविवार को खेले गए पहले टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था और टीम ने 38 गेंद शेष रहते 157 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इब्राहिम जादरान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम को पूरी तरह दबाव में रखा।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने प्रभावी प्रदर्शन किया, जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए और भारत ने लक्ष्य 13.4 ओवर में हासिल कर लिया।
टीम इंडिया दूसरे टी20 में भी पहले मैच वाली लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि भारतीय टीम को एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरना पड़ सकता है। वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। इसके अलावा टीम में किसी अन्य बदलाव की संभावना कम है।
पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अगर दूसरे मुकाबले में भी अय्यर टॉस जीतते हैं, तो वह इस बार पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा और एक मैच रद्द हो गया था। ऐसे में भारतीय टीम अपने दबदबे को कायम रखते हुए दूसरे टी20 में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here