Home Latest News Jalandhar-Delhi National Highway पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10...

Jalandhar-Delhi National Highway पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

1
0
Google search engine

पुलिस ने कहा कि हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक के पीछे बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्प्लेंडर बाइक ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक अंदर घुस गई।
तीनों युवक खून से लथपथ रोड पर गिरे थे। उनको तुरंत फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को डेड डिक्लेयर कर दिया। तीनों की जेब से उनके मोबाइल मिले हैं जिससे इनके परिवारों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक्सीडेंट का कारण ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और पीछे से बाइक की ब्रेक न लगने से हुआ माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भी नहीं मिला। ट्रक ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक के 10 फीट नीचे घुसी मिली बाइक।
हादसे के बाद ट्रक के 10 फीट नीचे घुसी मिली बाइक।
जानिए क्या है पूरा मामला…
रात साढ़े 3 बजे हुआ हादसा, तीनों एक ही बाइक पर थे हादसा देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। तीनों युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा टकराई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई बाइक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइक करीब 10 फीट तक घिसटती हुई अंदर चली गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक और बाइक को हटाया गया।
ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकालती पुलिस।
ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकालती पुलिस।
सूचना मिलते ही पहुंची SSF टीम सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के अधिकारी के अनुसार कंट्रोल रूम 112 से रात हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो स्प्लेंडर बाइक पार्सल ट्रक के नीचे फंसी थी और तीन युवक सड़क पर पड़े हुए थे। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ट्रक से बाइक के टकराने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों के शव ट्रक के नीचे पड़े मिले।
ट्रक से बाइक के टकराने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों के शव ट्रक के नीचे पड़े मिले।
फिल्लौर अस्पताल भेजे गए तीनों शव हादसे की सूचना गोरया थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवाया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
लुधियाना नंबर की बाइक, फैक्ट्री वर्कर होने का अंदेशा पुलिस के अनुसार युवकों की बाइक का नंबर PB-10KB-1280 है, जो लुधियाना आरटीओ का है। प्राथमिक जांच में तीनों के लुधियाना में रहकर किसी फैक्ट्री में काम करते हैं और मूल रूप में यूपी के रहने वाले हैं।
जेब से नहीं मिला पहचान पत्र, मोबाइल से तलाश रहे परिवार
शुरुआती जांच में दो युवकों की पहचान लुधियाना के राधास्वामी रोड निवासी साहिल पुत्र जयकरण, जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई। वहीं तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस को उनके पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें जांच अधिकारी ASI बावा सिंह को सौंप दिया गया है और मोबाइल के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का है। दोनों वाहन जालंधर से लुधियाना की दिशा में जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here