Home Latest News Anupam Kher: वो शराब नहीं पीते, बीमार हैं… दलेर मेहंदी के सपोर्ट...

Anupam Kher: वो शराब नहीं पीते, बीमार हैं… दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, मंत्री से पूछे सवाल

1
0
Google search engine

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी अब सिंगर दलेर मेहंदी के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं.

 बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर चर्चा में आ गए थे. जिसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से लगातार सपोर्ट मिल रहा है. अब इस मामले में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी खुलकर दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. और उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी बात रखी है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंच पर एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी के साथ बदतमीजी की बात सामने आई थी. उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी को खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद अनुपम खेर ने उनका बचाव किया है. न सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स, बल्कि सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं

अनुपम खेर ने सिंगर को किया सपोर्ट

इस मामले पर अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है. वो कहते हैं- ”दलेर मेहंदी जी को पिछले 25-30 सालों से जानता हूं. और मैं इतना कह सकता हूं कि ही डस नॉट ड्रिंक, एंड ही इज वन ऑफ द फाइनेस्ट ह्यूमन बीइंग्स. हो सकता है कि… और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. क्योंकि हमारे एक डॉक्टर हैं, वो उसके पास मुझे मिलते रहते हैं और मैं पर्सनली जानता हूं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है दो-तीन सालों से. ये फेयर नहीं है और ये… इस तरह से पब्लिकली लांछन लगाना गलत है. दलेर जी, आई एम सो सॉरी, बट आई थिंक पीपल शुड टॉक अबाउट इट. तुसी ग्रेट है गियो, तुसी बेस्ट है गियो. गॉड ब्लेस यू, यू आर द बेस्ट.”

एक्टर ने कैप्शन में क्या लिखा है?

अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ”एक-दो दिन पहले एक वीडियो देखा, जिसमें कोई मंत्री जी मंच पर दलेर मेहंदी जी से जिस तरह बात कर रहे थे. उसे देखकर बहुत दुख हुआ. मैं दलेर जी को बहुत सालों से जानता हूं. यह भी जानता हूं कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रही है. मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति से शिकायत हो सकती है. नाराजगी भी हो सकती है. लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था क्या? यही बात उनसे अलग बैठकर, इज्जत से भी तो कही जा सकती थी. ”
”एक कलाकार अपनी मेहनत से जो पहचान और सम्मान कमाता है, उसके पीछे पूरी जिंदगी लगी होती है. दलेर जी ने पिछले 30-35 सालों से अपने गानों से हम सबको खुशी दी है. उस योगदान की कुछ तो कद्र होनी चाहिए. दलेर जी, मैंने आपको हमेशा एक नेकदिल, प्यार बांटने वाले इंसान के तौर पर जाना है. जहां तक मैं आपको जानता हूं, आप शराब भी नहीं पीते. आपको यह सब सहना पड़ा, इसका मुझे बहुत अफसोस है.”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here