Home Latest News Jalandhar में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता...

Jalandhar में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

2
0
Google search engine

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय खेम चंद उर्फ सोनू निवासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं।परिजनों ने एक रेहड़ी लगाने वाले पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि नौजवान बीमार था और नान स्टाल पर काम कर रहा था। दिलकुशा मार्केट में ही वह छत पर सोता था। मृतक के 2 बच्चे हैं और पत्नी छोड़कर जा चुकी है।
आरोप है कि नौजवान का रेहड़ी चालक के साथ सोमवार को विवाद हुआ था। उसी ने उसे छत से फेंककर मारा है। परिजनों का कहना हैकि वह रोजाना सोनू को देखने के लिए आते थे। सोनू को 2 दिन पहले वह रोटी देने के लिए गए तो उसने बताया कि सिर में तेज दर्द है। बुधवार को जब वह सुबह सोनू से मिलने गए तो उसका शरीर ठंडा पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाने के लिए लोगों की मदद मांगने लगा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली-शराब पीने का आदी था, परिजनों के बयानों पर कार्रवाई होगी सोनू के भाई ने कहा कि रेहड़ी वाले से पूछा तो उसने कहा कि सोनू सीढ़ियों से गिर गया था। छोटा भाई नान की रेहड़ी पर बर्तन धोने के का काम कर रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू की मौत का जिम्मेदार रेहड़ी चालक है। थाना 4 के जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सोनू शराब पीने का आदी था और वह घर नहीं जाता था। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here