Home Latest News Taran Taran में भिखीविंड थाने की हवालात में हत्या आरोपी युवती ने...

Taran Taran में भिखीविंड थाने की हवालात में हत्या आरोपी युवती ने की आत्महत्या

32
0
Google search engine

Bhikhiwind थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही।
लेडी कांस्टेबल उसे बाथरूम लेकर गई, जहां युवती ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। थाने में युवती हवालात नहीं होने के कारण उसे लेडी कांस्टेबल की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मृतका की पहचान राजबीर कौर के नाम से हुई। परिजनों ने पुलिस पर युवती को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Police ने ये बड़ी बातें बताईं…

  • 3 दिन पहले मर्डर हुआ था: SHO हरप्रीत सिंह विर्क के अनुसार, 3 दिन पहले गांव कलसिया कलां में बलविंदर सिंह की हत्या के आरोप में रूप सिंह, उसके तीन बेटों और बेटी राजबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने राजबीर कौर 8 अगस्त को गिरफ्तार कर भिखीविंड थाने में रखा था।
  • बाथरूम की बात कहकर गई, फंदा लगाया: उन्होंने कहा कि- कल (9 अगस्त) को पेश करना था। पेश करने से पहले कल सुबह करीब 9 बजे इसने कहा कि मुझे बाथरूम आया है। हमारी लेडी कांस्टेबल इसे बाथरूम करवाने के लिए बाथरूम में गई। इसने बाथरूम के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी की। इसने अपनी चुन्नी से फंदा लिया था।
  • लेडी कांस्टेबल की कस्टडी में रखा था: उन्होंने कहा कि लेडी को हमने लेडी हवालात में नहीं रखा था। इसे बाहर कमरे में लेडी कांस्टेबल की कस्टडी में रखा था, क्योंकि हमारे थाने में युवती हवालात नहीं है। हमारे थाने में CCTV कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें 24 घंटे की रिकॉर्डिंग होती है।
  • किसी तरह का भी टॉर्चर नहीं किया गया: SHO ने कहा कि इसे किसी तरह का भी टॉर्चर या इसके किसी भी परिवार के सदस्य को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया। बल्कि इनके साथ कानून के मुताबिक जो बनता था, दायरे के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी करके इन्हें रखा गया। इनकी सही तरीके से देखभाल की गई और इन्हें खाना-पानी दिया गया।
  • अगर कोई दोषी होगा, तो कार्रवाई करेगी: लेडी कांस्टेबल के संबंध में भी जो न्यायिक जांच होगी, उसके मुताबिक जिस पर भी दोष आएगा, उसके खिलाफ उसी तरह कार्रवाई होगी। लड़की को बाथरूम ले जाने वाली लेडी कांस्टेबल का नाम अर्शदीप कौर है।

परिजन बोले- झूठा फंसाया गया

इधर, मृतका के परिवार ने राजबीर कौर को हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उसके भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि, राजबीर कौर की शादी गांव पहुविंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह से हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी भी है।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा पोस्टमॉर्टम

आज (10 अगस्त) पट्टी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की टीम राजबीर कौर के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी। जिसकी बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी और पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। अब जांच रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here