Home delhi संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, संतों में गुस्से...

संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, संतों में गुस्से की लहर

75
0
Google search engine

संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धम

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी है। इस युवक का नाम शत्रुघ्न सिंह है। संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी के बाद सतना और रीवा जिले के भक्तों का गुस्सा भड़क उठा। रीवा और सतना के भक्तों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया।
प्रेमानंद महाराज को दी गई धमकी को लेकर संतों में भारी रोष है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा है कि अगर कोई प्रेमानंद बाबा की तरफ आँख उठाकर भी देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी भी अपराधी की गोली अपने सीने पर खाने को तैयार हैं। फलाहारी बाबा ने कहा कि यहाँ कंस जैसे राजा को भी अत्याचार करने के कारण मारा गया था। यह ब्रजभूमि है। कोई भी अपराधी इन्हें छू नहीं सकता।

युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महंत रामदास महाराज जी ने कहा कि गायों, कन्याओं और संतों की रक्षा करना बेहद ज़रूरी है। जो भी प्रेमानंद महाराज के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करेगा, संत समाज उसे बख्शेगा नहीं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत आते ही कार्रवाई की जाएगी। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मामले पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस कानून के तहत जो भी ज़रूरी होगा, करेगी।

सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ये पूरे समाज का मामला है! अगर मेरे घर की बात करता, तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसकी गर्दन काट देता।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई। युवक ने अपनी प्रोफाइल पर खुद को पत्रकार बताया है।

प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने युवाओं को मनमानी और गलत आचरण से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि आजकल समाज में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है। इससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इसी वीडियो के चलते युवक ने संत को जान से मारने की धमकी दी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here