Home Latest News Bathinda : पहले मंगवाई माफी, फिर 7 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़…...

Bathinda : पहले मंगवाई माफी, फिर 7 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़… बठिंडा में निहंगों ने युवक को क्यों पीटा?

28
0
Google search engine

पंजाब के बठिंडा (तलवंडी साबो) में दो निहंगों ने एक युवक को 7 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे और माफी मंगवाई.

पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से एक अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां दो निहंगों ने एक युवक को घेरकर महज 7 सेकेंड के भीतर 6 करारे थप्पड़ जड़ दिए. पिटाई से पहले युवक से कैमरे के सामने माफी भी मंगवाई गई. यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो खुद निहंगों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद मामला गर्मा गया है. वीडियो के शुरुआती हिस्से में युवक डर के साए में यह स्वीकार करता दिखता है कि उसने बाबा जी के बारे में गलत बातें कही थीं. वह कहता नजर आता है कि “बाबा जी गलत नहीं हैं, मुझसे गलती हो गई थी और आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.”
जैसे ही युवक अपनी बात पूरी करता है, पास खड़ा एक निहंग उसकी गर्दन पर थप्पड़ मार देता है. इसके तुरंत बाद दूसरा निहंग उसके चेहरे पर सीधे थप्पड़ जड़ देता है. दोनों मिलकर महज 7 सेकेंड में युवक को 6 थप्पड़ मारते हैं और कहते हैं कि “बोलते हुए शर्म नहीं आई तुझे.”

शादीशुदा महिला से 5 साल का रिलेशन

निहंग बाबा राजू ने इस पूरी कार्रवाई के पीछे का कारण बताते हुए अपना पक्ष रखा है. निहंग राजू के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शादीशुदा महिला उनके पास शिकायत लेकर आई थी. महिला का आरोप था कि युवक पिछले 5 सालों से उसके साथ रिलेशनशिप में था. महिला का दावा है कि इसी रिश्ते के चलते उसका अपने पति से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. अब युवक न तो उसका खर्च उठा रहा है और न ही उससे शादी करने के लिए तैयार है.

समझौते के बाद गाली देने पर बढ़ा मामला

निहंग राजू का दावा है कि उन्होंने पहले मामले में मध्यस्थता की थी. शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया था और मामला सुलझाकर उन्हें घर भेज दिया गया था. समझौते के बाद युवक ने महिला के सामने ही निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया. महिला ने उस बातचीत की रिकॉर्डिंग निहंगों को सुना दी. निहंगों का कहना है कि ऑडियो सुनने के बाद युवक को कई बार बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन जब वह पेश नहीं हुआ तो उसे सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया गया.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here