Home Latest News दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

65
0
Google search engine

कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने पर अपना अनुभव बताया.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि “हम जिस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं और अपने परिवार के बच्चों को जो सीख देते हैं. ये वही सिद्धांत हैं जिनकी वजह से मुझे आज सफलता, समाज में सम्मान, रुतबा, दौलत और शोहरत मिली है. उन्होंने कहा कि मैं दूसरे लोगों के बच्चों के लिए भी उन्हीं सिद्धांतों की वकालत करती हूं. ऐसा नहीं है कि मेरे अपने परिवार के लिए नियम अलग हैं और बाकी लोगों के बच्चों के लिए अलग. मैं अपने घर के बेटे-बेटियों से भी वही बातें कहती हूं जो कैमरे पर कहती हूं. अगर आपको इस पर कोई आपत्ति है, तो आप जो चाहें करें और देखें कि जिंदगी में आप कहां पहुंचते हैं.
उन्होंने बताया कि मैंने बस वही बातें बताई हैं जो मेरे लिए काम आईं. हो सकता है कि किसी और के लिए कुछ और चीजें काम आई हों, लेकिन मैं उनके अनुभवों के बारे में बात नहीं कर सकती. इसलिए, अगर ये बातें आपको सही लगती हैं, तो इन्हें अपनाएं, अगर नहीं, तो आपको जो सही लगे, वही करें.”

कंगना ने क्या दिया था बयान?

खुद को “कॉकरोच” कहने वाले प्रदर्शनकारियों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा, “भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों का देश है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं. आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं. इसमें कोई विरोधाभास या उलटफेर नहीं है, बस आप दुनिया के सामने अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती ही पेश कर रहे हैं.
इन रील्स को देखकर मैं परेशान हो गई हूं. मुझे अब ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.” एक और विवादित टिप्पणी में, कंगना ने अपना गुस्सा उन “हिंदू महिलाओं” पर निकाला जो विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here