Home Latest News Commonwealth Games 2026, Medal Tally: मीराबाई चानू के गोल्ड के बाद भारत...

Commonwealth Games 2026, Medal Tally: मीराबाई चानू के गोल्ड के बाद भारत की छलांग, मेडल टैली में हासिल किया ये स्थान

35
0
Google search engine

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 4 मेडल जीत चुका है.

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन अपना पहला गोल्ड मेडल जीता. उम्मीद के मुताबिक उस गोल्ड मेडल को जीतने वाली भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू रहीं. उनके जीते उस गोल्ड का असर मेडल टैली में भारत की पोजिशन पर पड़ा. सिर्फ उस गोल्ड का ही नहीं बल्कि उसके अलावा भारत ने चौथे दिन के खेल में जो 2 सिल्वर मेडल जीते, उसकी भी बड़ी भूमिका रही. इन तमाम कामयाबियों ने 74 देशों वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत को 8वें नंबर पर लाकर बिठा दिया.

भारत ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता पहला मेडल

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत में भारत ने पहले 3 दिन के खेल में सिर्फ 1 मेडल जीता था. भारत के झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में वो मेडल भारत को ब्रॉन्ज के तौर पर दिलाया था. उन्होंने मेंस हेवीवेट कैटेगरी में वो मेडल जीता था. उस एक मेडल के साथ भारत पहले 3 दिन तक 9वें नंबर पर रहा. लेकिन, उसके बाद चौथे दिन भारत ने वेटलिफ्टिंग में एक के बाद एक 3 मेडल जीते.

वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड समेत जीते 3 मेडल

भारत के लिए पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में वेटलिफ्टर ऋषिकांता सिंह ने सिल्वर मेडल जीता. महिलाओं की 48 किलोग्राम भार वर्ग में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में उसका पहला गोल्ड दिलाया. इसके अलावा पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय वेटलिफ्टर एम. राजा ने सिल्वर मेडल जीता.

1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज… 8वें नंबर पर भारत

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल मिलाकर अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल है. इन 4 मेडल के साथ भारत ने मेडल टैली में एक स्थान की छलांग लगाते हुए 8वीं रैंक हासिल कर ली है.

CWG 2026 DAY 4 के बाद मेडल टैली की टॉप 10 टीम

देश
गोल्ड
सिल्वर
ब्रॉन्ज
कुल
1
ऑस्ट्रेलिया
17
9
13
39
2
इंग्लैंड
4
9
6
19
3
स्कॉटलैंड
4
2
0
6
4
नाइजीरिया
3
4
0
7
5
कनाडा
3
3
3
9
6
साउथ अफ्रीका
3
2
4
9
7
मलेशिया
2
0
2
4
8
भारत
1
2
1
4
9
न्यूजीलैंड
0
3
2
5
10
वेल्स
0
1
3
4
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here