Home delhi Delhi के रेस्टोरेंट की आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में...

Delhi के रेस्टोरेंट की आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक

3
0
Google search engine

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई।

इसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। मरने वालों में अधिककर विदेशी नागरिक हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घायलों की स्थिति पर अपडेट बताया जा सकेगा। सूचना मिलते ही, 10 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “जैसे ही आज सुबह मुझे यह जानकारी मिली, हमने अपनी टीम को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित किया। उन्हें घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। मुझे ट्रेनिंग पर जाना था, लेकिन मैं ट्रेनिंग छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचा। हमें जानकारी मिली कि इस इमारत के नीचे एक रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन आशंका है कि उस रेस्टोरेंट की वजह से ही आग लगी है।”
उन्होंने आगे बताया, “अब तक कुछ शव बरामद कर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। कुछ लोग तीसरे मंजिल से कूदे, स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दा बिछाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया। समय रहते बीएसईएस ने बिजली की आपूर्ति काट दी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी जरूरी है। रेस्टोरेंट के लाइसेंस की जांच के लिए भी आदेश दिए गए है।”
‘आप’ नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज सुबह करीब 8.30 बजे, मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई; इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में ज्यादा अफ्रीकी नागरिक हैं। तलाश और बचाव अभियान अभी भी जारी है, और आगे की जानकारी का इंतजार है।”
मरने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक
बताया जा रहा है कि साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं। जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं।
हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि: दिल्ली पुलिस
मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा कि आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here